MCX Gold Price : लगातार बढ़ रहे सोने के दामों पर ब्रेक लग गया है। सोना ब्रेक लगने के बाद काफी नीचे आ गया है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना 2238 रुपये सस्ता हो गया है। सोने के दाम इस कदर गिरे हैं कि निवेशकों को इससे धक्का लगा है।
सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे, परंतु अब सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। सोने के दामों में गिरावट की भविष्यवाणियां फेल हो गई हैं। सोना काफी नीचे आ गिरा है। सोने के दाम गिरने से आम लोगों को राहत मिली है।
क्यों आई सोने के दामों में गिरावट
सोने के दामों में गिरावट का कारण भी निवेशकों की बाजार में बढ़ी रुची है। दरअसल सोने के दामों में एक दम से उछाल इरान इजराइल संघर्ष के कारण आया था। अब ईरान और इजराल का संघर्ष जारी है लेकिन यह सोने को प्रभावित नहीं कर रहा है।
वहीं टैरिफ वॉर का असर भी अब फिका हो चुका है। इससे बाजार तेजी से उठ रहे हैं और सोने में डबल डिजिट में मुनाफा नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते सोने की मांग कम हो रही हैं और सोने के दाम (MCX Gold Rate) धड़ाम हो रहे हैं।
यह बनाया सोने ने रिकॉर्ड
सोने के दाम इस साल लगातार रिकॉर्ड बनाते आ रहे हैं। साल की शुरुआत में सोने की कीमत 76 हजार के आसपास से उठनी शुरू हुई थी। यहां से सोने में लगातार तेजी दिखाई दी है। सोने के दाम रोजाना ही बढ़े हैं।
सोना 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में एक लाख को क्रॉस कर गया था तो एमसीएक्स पर सोने के दामों ने 16 जून को अपना रिकॉर्ड (MCX Gold Rate) हाई बनाया है। सोने के दाम 16 जून को 101078 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे।
कैसे तय की जाती है सोने की कीमत
सोने व चांदी की कीमत कई फैक्टरों से तय होती है। सोने के दाम (MCX Gold Rate) एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, क्रूड ऑयल और सीमा शुल्क आदि से प्रभावित करते हैं।
देश में शादी-ब्याह या फिर पर्व-त्योहार भी सोने के दामों (MCX Gold Rate) को प्रभावित करता है। इसके अलावा, वैश्विक उथल-पुथल का भी सोने की कीमतों पर सीधा असर देखने को मिलता है।
इतने गिर गए सोने के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर सोना आज सुबह 11 रुपये गिरकर 99,098 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, आज का सोने का न्यूनतम स्तर 98840 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा चुका है।
जबकि 16 जून को सोने की कीमत 101078 रुपये के अपने हाई पर थी। कुछ ही दिन में सोना 2238 रुपये कम हो गया है। चांदी की कीमतों में 270 रुपये की बढ़ौतरी हुई, जिससे दाम 1,06,494 पर पहुंच गए। ( 24 june gold price)