MCX Gold Rate :सोने के दामों में तगड़ी गिरावट के बाद सोना एक बार फिर रफ्तार शुरू हो गई है। सोने के दाम नए स्तर पर चल रहे हैं। इस साल सोने के दामों ने लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक लाख रुपये प्रति तोला का कीर्तिमान भी छुआ है। अब सोने के दाम अचानक 3800 गिरकर फिर बढ़ गए हैं।
सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव आता रहता है। सोना एक बार फिर से नए कीर्तिमान की ओर अग्रसर होता दिख रहा है। सोने के दाम गिरने के बाद फिर से भाग खड़े हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे अनिश्चितता के दौर में सोना नित नए रिकॉर्ड बना रहा है।
यूएसए के राष्ट्रपति के बयान के बाद बदलाव
सोने की कीमतों (MCX Gold Rate) में दो दिन में 3,800 रुपये की गिरावट देखने को मिली। वहीं, वीरवार को फिर से सोने के तेजी दिख रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया, जिसके बाद सोने के दामों में भारी बदलाव देखने को मिला। उनके चीन व फेड चेयरमैन से संबंधित दिए गए बयान के बाद सोना अचानक गिर गया।
बुधवार को यह रहा सोने का हाल
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बुधवार को सोने (MCX Gold Rate) और चांदी के दाम मिले जुले दिखे। सोने का जून का अनुबंध 2.69 प्रतिशत गिर गया। यह 94,722 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आकर बंद हुआ। वहीं, चांदी में बढ़ौतरी दर्ज की गई। चांदी का मई वायदा अनुबंध 2% की बढ़त के साथ 97,799 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
क्यों गिरे दाम
सोने में मूनाफा वसूली और जोखिम कम लेने के चलते सोने के दाम (MCX Gold Rate) गिरे। लोगों ने सोना बेचना शुरू किया तो सोने के दाम में पिछले पांच साल में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं, दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में सुधार आया और अमेरिका के शेयर बाजारों में तेजी होने से सोना गिर गया।
वीरवार को सोने की रफ्तार शुरू
एमसीएक्स पर वीरवार को सोने (MCX Gold Rate) का जून वायदा अनुबंध 1,466 रुपये बढ़ गया। अब सोना 96,188 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। दूसरी ओर चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। सोना दिन में 12.30 बजे 1264 रुपये ज्यादा पर ट्रेड कर रहा था। यह 1.33 फीसदी तेजी के साथ 95,986 रुपये पर ट्रेड करता रहा।
कितने हो जाएंगे सोने के दाम
एक्सपर्ट मनोज कुमार जैन के अनुसार सोने की कीमत 3,300 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस से नीचे गिरी हैं। यह गिरावट लंबे समय के लिए नहीं है। इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला है।
कुछ समय के लिए सोने के दाम गिर गए हैं, लेकिन लंबे समय के लिए सोने के दाम बढ़ेंगे ही। सेंट्रल बैंकों की ओर से दुनिया भर में सोना खरीदा जा रहा है। ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में भी निवेश बढ़ा है। इससे सोने के दाम को निचले स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध के कारण सोने और चांदी के दाम में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है। सोना 3,200 डॉलर प्रति औंस के सपोर्ट लेवल को बनाए रह सकता है।
चांदी की कीमतें भी 29.88 डॉलर प्रति औंस के स्तर को बनाए रख सकती हैं। वहीं, MCX पर सोने के लिए सपोर्ट लेवल 94,000-93,350 रुपये रह सकता है।