gold rate today : सोने की कीमतों में अब कुछ दिन से लगातार बदलाव देखा जा रहा है। सोने के दाम (gold price today) एक ही दिन में कभी हाई तो कभी अचानक धड़ाम से जमीन पर आ गिरते हैं। चांदी (chandi ka bhav) में भी कुछ इसी तरह से उतार चढ़ाव बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में तो काफी तेज गति से सोने की कीमतों में उठापटक रही है। अगर आप इस समय सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो खरीदने से पहले एक बार यह जरूर जान लें कि यह कितना महंगा और कितन सस्ता हुआ है।
इन दिनों सोने की घटती-बढ़ती मांग और खरीददारी का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। शादी ब्याह के सीजन में यह कभी एकदम से हाई लेवल को छूता दिखा तो कभी मांग में कमी आने से अचानक औंधे मुंह गिरा है। अब कुछ दिन तक और इसी तरह से सोने के दामों (sona chandi ka bhav) में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। सर्राफा बाजार के भावों से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार इनमें कभी स्थिरत तो कभी गिरावट दर्ज होगी, हालांकि फिर से इन कीमती धातुओं के रेट में तेजी देखी जा सकती है। खरीददारी से पहले आइये खबर में जान लेते हैं सोने व चांदी के ताजा भाव।
घरेलू स्तर पर सर्राफा बाजार में सोने के दाम-
इस समय दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव (gold rate in delhi) मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इस समय दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम यानी 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,110 रुपए बढ़कर 89,010 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले यह 87,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 1,110 रुपए बढ़कर 88,610 रुपए (24 carat gold price) प्रति तोला हो गया है। इससे पहले यह करीब 87,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विश्व स्तर पर सोने के भाव –
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों (MCX gold price 5 march) के बारे में बात करें तो इस समय स्पॉट गोल्ड 0.7 प्रतिशत बढ़कर 2,914 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ और ट्रेड वॉर की बढ़ती संभावनाओं के कारण डॉलर की मांग इस समय कम हुई है और इसी कारण सोने में निवेश बढ़ा है। इस प्रभाव से सोने के दाम गिरे हैं। हालांकि इस साल के शुरुआती दो महीनों में बुलियन मार्केट में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई।
पिछले माह ये थे MCX पर सोने के रेट –
10 दिन पहले की बात करें तो MCX पर सोने के दाम 2,956 डॉलर के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स के दाम भी बढ़कर 2,925 डॉलर हो गए थे। ओवरआल सोने व चांदी के दामों (gold silver price today) को प्रति तोला व प्रति किलो हिसाब से समझें तो MCX पर सोने के दाम 40 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिरे हैं। अब यह प्रति 10 ग्राम 85,987 रुपए पर पहुंच गया है। MCX पर चांदी की कीमतों (sona chandi ki keemat) में तेजी देखने को मिली है। यहां पर चांदी 435 रुपए महंगी होकर 95165 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
ऐसे करें शुद्ध सोने की पहचान –
हॉलमार्क से सोने की शुद्धता (how to check gold purity) को पहचानना सबसे आसान तरीका है। जब भी आप सोना खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें कि कहीं इसमें मिलावट तो नहीं है। क्योंकि यह काफी महंगी धातुओं में गिना जाता है। जरा सी मिलावट आपको लाखों का चूना लगा सकती है। हॉलमार्क (gold hollmark) देखकर गहने खरीदना आपके लिए सही रहेगा। इसी से सोने की गारंटी मिलती है।
भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की ओर से इसे निर्धारित किया जाता है। सोने की क्वालिटी के अनुसार इन पर हॉलमार्क अंकित किए जाते हैं। अगर सोने पर 999 अंक का हॉलमार्क है तो यह 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। इसी प्रकार 916 हॉलमार्क अंक सोने की 91.6 प्रतिशत शुद्धता (sudh sone ki pahchan) को दर्शाता है। इसी से गहने बनाए जाते हैं और इसकी खरीददारी सबसे ज्यादा की जाती है।