MCX Gold Rate : सोने के दामों में अचानक से तगड़ी गिरावट आई है। सोने की यह गिरावट ऐतिहासिक है। सोना जिस तेजी से बढ़ा उसी तेजी से उल्टे पैर चल दिया है। सोने के दाम प्रति 10 ग्राम के लिहाज से 5 हजार से भी ज्यादा गिर गए। सोने के दामों में ये गिरावट काफी तगड़ी है।
सोने के दाम अचानक से काफी कम हो गए हैं। सोने के दामों में यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता देने वाली है। निवेशक इस तगड़ी गिरावट से काफी परेशान हैं। वहीं, सोने के आम ग्राहकों को कुछ हद तक गिरावट ने राहत दी है।
भविष्यवाणियां हो गई सच
सोने के दामों में गिरावट को लेकर विशेषज्ञों की भविष्यवाणियां सच हो गई हैं। सोना काफी तेजी से गिरा है। इस गिरावट ने आम ग्राहकों को (MCX Gold Rate) खुशी दी है। हाल ही में कई एक्सपर्ट्स ने बताया था कि सोने के दाम भविष्य में गिरने वाले हैं। हुआ भी ठीक ऐसा ही।
क्यों गिरे दाम
सोने के दाम (MCX Gold Rate) गिरने के कारण से पहले हमें सोने के दाम बढ़ने का कारण देखना होगा। जोकि यह है कि निवेशकों ने सोने की डिमांड बढ़ा दी थी। पहले टैरिफ वॉर और फिर इरान इजराइल युद्ध के बीच दुनियाभर के बाजारों में पूंजी डूबने का डर सताने लगा तो सोने में निवेश बढ़ने लगा।
निवेशकों ने सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने में अपनी पूंजी लगाई। सोने में पूंजी लगाने के बाद सोना तगड़ी रफ्तार से बढ़ा, परंतु अब इजान इजराइल युद्ध विराम हो गया है और टैरिफ वॉर बेअसर हो रहा है।
बाजार के खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पनपा है, जिससे बाजारों में हरियाली है। इस वजह से निवेशक अपनी पूंजी को सोने से निकालकर बाजार में लगा रहे हैं और सोने के दाम गिर रहे हैं। ठीक वैसे ही, जैसे किसी गुब्बारे से हवा निकाली जा रही हो। हालांकि सोना अब भी काफी ऊंचाई पर है, क्योंकि पोर्टफोलियो का एक हिस्सा निवेशक सोने में रखे हुए हैं।
22 अप्रैल के बाद भी ऐसा ही हुआ
सोने के दामों में ऐसे ही हवा 22 अप्रैल से पहले भी भरी जा रही थी, इसी वजह से 22 अप्रैल को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर चला गया। एमसीएक्स पर सोने (MCX Gold Rate) की कीमत 99358 रुपये प्रति दस ग्राम तो सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1 लाख से ऊपर चली गई। इसके बाद दाम गिरना शुरू हो गए। निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी और सोना गिरकर 90890 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ गया।
16 जून के बाद भी हो रहा ऐसा
16 जून को भी एमसीएक्स पर अगस्त के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत (MCX Gold Rate) 101078 रुपये प्रति दस ग्राम थी। यह सोने का ऑल टाईम हाई है। परंतु, यह दाम ज्यादा देर तक नहीं रहे।
सोना अब गिरता चला आ रहा है। 28 जून को सोने के दाम 5124 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 95954 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ चुके हैं। सोने में ये काफी बड़ी गिरावट है।
क्या चल रहे हैं ताजा दाम
एमसीएक्स पर ताजा दाम की बात करें तो सोने की कीमत 95990 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। कल के मुकाबले भी सोना 1,097 रुपये यानी 1.13% गिर गया है। सोने की कीमत 28 जून को 11:57 मिनट पर इतनी चल रही है।
सोने का लॉअर प्वाइंट 95954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, सोने का हाई प्वाइंट 96501 रुपये दर्ज किया गया है। सोने के दाम कल 97,087 रुपये पर बंद हुए थे, जोकि 96,261 पर आज गिरावट के साथ ही खुला है।