MCX Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ ही समय में सोना 6000 से ज्यादा नीचे गिर गया है। इतनी गिरावट की तो लोगों ने सोची भी नहीं होगी। इतने नीचे सोने चला गया है कि सोने के दाम इस साल जिस तेजी से बढ़े थे उससे भी ज्यादा तेजी से कम होते नजर आ रहे हैं।
सोने ने लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए हैं। 2025 में सोना हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है। सोने के दाम निरंतर बढ़ोतरी पर दिखाई दे रहे हैं। 76000 से शुरू होकर सोना एक लाख रुपए तक पहुंच चुका है। परंतु अब एक लाख पर जाने के बाद सोना धड़ाम से नीचे गिरा है।
क्यों कम हुए सोने के दाम
सोने के दाम (MCX Gold Rate) कम होने के पीछे भी कारण सामने आया है। सोने की कीमत कम होने का कारण इसराइल के बीच युद्ध विराम रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ट्रेड वॉर सोने को प्रभावित नहीं कर रहा है। इसकी वजह से सोने के दाम गिरे हैं। सोने की मांग कम हुई है। निवेशक सोने से अपनी पूंजी निकाल कर दोबारा बाजार में लगा रहे हैं।
निवेशकों की खरीदारी ने बढ़ाए दाम
इस साल सोने के दाम (MCX Gold Rate) निवेशकों की ओर से की गई खरीदारी ने बढ़ाए थे। निवेशक दिन प्रतिदिन सोना खरीदते गए और सोने के दाम बढ़ते चले गए। सोने के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए थे कि आम ग्राहक सोने से दूर हो गए।
इस साल की पहली तीमाही में ही 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि आभूषण खरीद 25% से गिर गई है। जबकि निवेश के लिए 10 साल बाद सबसे ज्यादा 7% अधिक सोना खरीदा गया है। आंकड़े ही दिखा रहे हैं कि सोने के दाम किस कदर बढ़े हैं।
सोने ने दिया तगड़ा रिटर्न
सोने की बात करें तो इस साल रिटर्न में भी सोने ने सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। साल की शुरुआत से लेकर मध्य तक सोना कम से कम 35% तक का रिटर्न दे चुका है। इतना रिटर्न बाकी एसेट क्लास में नहीं दिखाई दिया। जहां बाजार में दाम लगातार गिरते जा रहे थे, सोना लगातार बढ़ता जा रहा था। सोने के दाम निरंतर बढ़त पर दर्ज किए गए हैं।
इतने रुपये गिर गए सोने के दाम
सोने के दामों (MCX Gold Rate) में बड़ी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर सोना 6127 रुपये सस्ता हो चुका है। यह कीमत 16 जून के बाद से गिरी है। सोने के दाम (Gold Rate) शनिवार को गिरकर 94951 रुपये तक आ गए हैं।
शनिवार को सोना 95524 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ है। सोने के दाम कल के मुकाबले 1,563 रुपये यानी 1.61% गिर गए हैं। सोने दाम गुरुवार को 97,087 पर बंद हुए थे। वहीं, 96,261 पर सोना आज खुला था।
जनवरी 2026 तक कितने होंगे सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) जनवरी 2026 तक तगड़े गिरने वाले हैं। इसको लेकर जॉन मिल्स का मानना है कि सोने के दामों को लेकर अब परिस्थितियां सामान्य होंगी। सोने के दाम जनवरी 2026 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1800 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकते हैं। यानी कि सोने के दाम 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकते हैं। ( 29 june gold price )