Gold Price Down : सोने के दामों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोने के धड़ाम से गिरे हैं। गोल्ड रेट में लगातार बढ़ौतरी के बाद यह तगड़ी गिरावट आई है। 10 ग्राम सोना करीब 4 हजार रुपये सस्ता हो गया है। सोने के दामों में इस गिरावट के बाद आम लोगों को राहत मिली है।
सोने की कीमत एक बार फिर से धड़ाम हो गई है। सोना सातवें आसमान से जमीन पर औंधे मुंह आ गिरा है। सोने के दाम 4249 रुपये प्रति दस ग्राम कम हो गए हैं। सोने के दाम इससे पहले अपने हाई पर पहुंचे हुए थे। सोने के दाम अब अचानक काफी कम हो गए हैं। सोने के दाम कम होने से निवेशकों के माथे की लकीरें बढ़ रही हैं।
क्यों कम हुए सोने के दाम
सोने के दाम (gold price down) कम होने का अंतरराष्ट्रीय कारण है। ट्रंप बार बार जिस शुल्क की धमकी दे रहे थे, अब वह धमकियां बाजारों पर बेअसर हो रही हैं। बाजारों में लगातार हरियाली छाई हुई है। दूसरी ओर सोने में कारोबारियों ने मुनाफा भी वसूलना शुरू कर दिया है। इस कारण भी सोने की कीमत कम हो रही है।
गिर गई सोने की खरीद
सोने की खरीद भी सोने की बढ़ी हुई कीमतों ने गिरा दी है। जून में सोने की बिक्री (gold latest update) पिछले साल के मुकाबले 60% कम हुई है। यह 35 टन रह गई है। कोविड के बाद सोने की खरीद में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
सोने की ऊंची कीमत होने की वहज से ही सोने की खरीद कम हुई है। अब कीमत कम होने के बाद सोने की खरीद भी थोड़ी बढ़ सकती है। अब तक खरीद में गिरावट की रिकव्री नहीं हुई है। जुलाई में भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव दिख रहा है।
सोने ने बनाए लगातार रिकॉर्ड
इस साल सोना लगातार रिकॉर्ड (Gold Record) बनाता आया है। सोने की कीमत साल की शुरुआत में 76 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास थी। परंतु, उसके बाद सोना अलग ही स्पीड में चला और सोना 18 अप्रैल को सर्राफा बाजार में 1 लाख को क्रॉस कर गया और फिर 16 जून को सोने ने एमसीएक्स पर अपने ऑल टाइट हाई का रिकॉर्ड बनाया। एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर सोना 101078 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत इसके बाद गिरती भी आई है।
सोने ने दिया पॉजिटिव रिटर्न
सोने ने इस साल लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। प्रति दस ग्राम सोना (Gold Returns) पॉजिटिव रिटर्न दे रहा है। सोना इस साल 35 प्रतिशत तक का रिकॉर्ड दे चुका है। सोने ने निवेशकों को तब मुनाफा दिया है, जब बाजारों की हालत पतली थी। सोने के दाम लगातार बढ़त पर चल रहे हैं। सोने ने वैसे भी पिछले 11 साल में 8 बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर एक बार फिर काफी गिर गए हैं। एमसीएक्स पर सोना 4249 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया है। सोने के दाम रात सवा दस बजे 97490 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं जो पिछली क्लोजिंग से 298 रुपये यानी 0.30% कम हैं। वहीं, सोना अपने लॉअर प्वाइंट 96829 तक पहुंच गया जोकि अपने ऑल टाइम हाई से 4249 रुपये प्रति दस ग्राम कम है। ( 18 july gold price )