Meerut Metro – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मेरठ को बड़ी परिवहन सौगात देंगे। आपको बता दें कि मेरठ मेट्रो और नमो भारत के उद्घाटन के साथ अब घंटों का सफर सिर्फ 50 मिनट में पूरा होगा। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, समय बचेगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी… इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मेरठ में नमो भारत ट्रेन के विस्तार और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (22 फरवरी) 11.50 बजे सफरजंग एयरपोर्ट (Safarjung Airport) से हेलिकॉप्टर से मेरठ शताब्दी नगर स्टेशन के पास हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर 12.30 बजे वह शताब्दी नगर स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) के विस्तार और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद मेरठ मेट्रो में सवार होंगे।
मेरठ पहुंचे सीएम योगी-
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को मेरठ पहुंचे।
लगभग डेढ़ घंटे मेरठ में रुककर मुख्यमंत्री ने नमो भारत-मेरठ मेट्रो (Namo Bharat-Meerut Metro) के शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशन तथा मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी उपलब्ध संसाधन और फोर्स का उपयोग करें ताकि कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक जाम न हो।
मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 1.25 बजे हेलीकॉप्टर से शताब्दीनगर नमो भारत-मेरठ मेट्रो स्टेशन (Namo Bharat-Meerut Metro station) पहुंचे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से मोहिउद्दीनपुर जनसभा स्थल के हेलीपैड पर उतरे और फिर सड़क मार्ग से मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे।
शताब्दीनगर स्टेशन (Shatabdinagar Station) पर मुख्यमंत्री ने वह मंच देखा, जहां रविवार को प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को रवाना करेंगे। यह मंच स्वचालित सीढ़ियों के पास स्थित है। प्लेटफॉर्म का निरीक्षण (platform inspection) करते हुए उन्होंने खुले स्टॉल भी देखे। देश की पहली रीजनल रैपिड रेल सिस्टम (First Regional Rapid Rail System) को उन्होंने विश्वस्तरीय बताया और इसकी सराहना की। स्टेशन को प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह सजाया गया था।
जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद शताब्दीनगर स्टेशन पर उन्होंने वह मंच देखा, जहां रविवार को प्रधानमंत्री मेरठ मेट्रो (Prime Minister Meerut Metro) और नमो भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह मंच स्वचालित सीढ़ियों के पास स्थित है। प्लेटफॉर्म का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां लगे खुले स्टॉल भी देखे।
सीएम ने संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान पूछा कि जनसभा में कितने कार्यकर्ता शामिल होंगे और वे कितनी बसों या वाहनों से आएंगे। उन्होंने बैठने की व्यवस्था, पानी और भोजन की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं को समय से जनसभा स्थल पर पहुंचाया जाए ताकि ट्रैफिक जाम (traffic jam) या अन्य समस्याएं न हों।
