राजस्थान के इस गांव में होली के दिन पुरुषो की एंट्री बेन,सिर्फ महिलाओ का राज

होली का त्यौहार का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।अब वह इंतजार खत्म हो गया है।राजस्थान में होली का 6 और 7 मार्च को मनाया जा रहा है। राजस्थान में होली पर जहा जमकर रंगो से लोग सराबोर हो रहे है।वही एक ऐसा इलाका है जहा होली पर पुरुषो की एंट्री पर बेन है।अगर कोई पुरुष वह चला जाए तो कोड़े मार मार कर उसका बुरा हाल कर दिया जाता है।
राजस्थान के टोक के नगर गांव में 400 साल से ये परंम्परा चली आ रही है।होली के दिन यहाँ सिर्फ महिलाओ की चलती है।कोई पुरुष गांव में नहीं दीखता है।वहा के रहने वाले लोग बताते है की आज भी यहाँ पर्दा प्रभा है।पुराने ज़माने में जब महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थी तो होली भी बेरंग रह जाती थी।ऐसे में यह फैसला लिया गया की होली पर सिर्फ महिलाएं ही गांव में रहेगी और आराम से होली का मजा लेगी। गांव में अगर कोई पुरुष दिखा तो कोडो से उसका स्वागत किया जाएगा।
बस तभी से ये परम्परा चली आ रही है।होली पर आज भी गांव में 5 घंटे तक कोई पुरुष नहीं रहेगा और महिलाएं खुद ही पुरुष भेस धारण कर एक दूसरे के साथ होली का मजा लेगी। गांव की आबादी 8 हजार से ज्यादा है।सालो से चली आ रही परंपरा के अनुसार सभी 5 साल से बड़े इलाको और पुरुषो को गांव से बाहर जाना होता है और मंदिर में रहना होता है।ऐसे में वो लोग होली भी नहीं खेल सकते है।