New Metro Ring Corridor : दिल्ली में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक नया मेट्रो रिंग कॉरिडोर बनाया जाने वाला है। इस रिंग कॉरिडोर के बनने की वजह से इन रूट्स पर मेट्रो की शुरुआत हो जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस मेट्रो कॉरिडोर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार अब यहां पर मेट्रो रिंग कॉरिडोर को बनाने की तैयारी कर ली है। मेट्रो रिंग कॉरिडोर के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा और सफर करने में भी आसानी होगी। इस मेट्रो रिंग कॉरिडोर का काम लगभग पूरा हो गया है। खबर के माध्यम से जानिये दिल्ली में बनने वाले इस मेट्रो रिंग कॉरिडोर के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्लीवालों के लिए आई बड़ी खबर-
दिल्लीवालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब राजधानी दिल्ली में मेट्रो (Delhi Metro) नेटवर्क को और मजबूत करते हुए फेज-4 के तहत बन रहे पहले मेट्रो रिंग कॉरिडोर (Metro Ring Corridor) का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस चरण में मजलिस पार्क-मौजपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर जल्द ही मेट्रो ट्रेनें दौड़ती नजर आने वाली है। दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा का उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की तैयारी की जा रही है।
इस दिन से होगी मेट्रो की शुरुआत-
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से इन दोनों रूट्स पर सभी जरूरी तकनीकी और सुरक्षा जांच लगभग पूरी कर ली गई है। जैसे ही औपचारिक उद्घाटन हो जाता है वैसे ही आम जनता के लिए मेट्रो सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी। इसकी वजह से उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलने वाला है।
इन इलाकों में सफर हो जाएगा आसान-
मजलिस पार्क मौजपुर कॉरिडोर उत्तर दिल्ली को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कनेक्ट करता है। इस रूट के शुरू होने की वजह से जहांगीरपुरी, वजीराबाद, भजनपुरा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को आसान और सस्ता सफर मिल जाएगा। साथ ही में दीपाली चौक मजलिस पार्क कॉरिडोर रोहिणी और पीतमपुरा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से कनेक्टिविटि मिल जाएगी।
मेट्रो रिंग कॉरिडोर का होगा निर्माण-
इन दोनों रूट्स के जुड़ने से दिल्ली में पहली बार एक तरह का मेट्रो रिंग कॉरिडोर को तैयार किया जाएगा। इससे यात्रियों को एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो देश की सबसे बड़ी और सबसे भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था मिल रही है। अब तक फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के जरिए दिल्ली और एनसीआर के लाखों लोगों को रोजाना मेट्रो से सफर कर रहे हैं। फेज-4 का मकसद उन इलाकों को कनेक्टिविटि मिलेगी जहां पर अब तक मेट्रो की सीधी पहुंच नहीं थी।
फेज-4 से होगा ये लाभ-
फेज-4 के तहत बनने वाला मेट्रो कॉरिडोर ट्रैफिक जाम को कम करने, प्रदूषण घटाने और लोगों का समय बचाने में काफी अहम भूमिका को निभाने वाला है। सबसे खास बात तो ये है कि मेट्रो के बढ़ते नेटवर्क से बसों और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम हो जाएगी। इन नए रूट्स के शुरू होने से दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, छात्र, महिलाएं और बुजुर्ग सभी को बड़ी राहत मिलने वाली है।
बता दें कि अब लोगों को भीड़भाड़ वाली सड़कों पर घंटों फंसना नहीं पड़ेगा और कम खर्च में सुरक्षित और आसान सफर संभव हो जाएगा। कुल मिलाकर, दिल्ली को मिलने वाला यह पहला मेट्रो रिंग कॉरिडोर (New Metro Ring Corridor) राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूती मिलने वाली है और आने वाले समय में दिल्ली मेट्रो ट्रांसपोर्ट को और मजबूत बनाएगा।
