Metro Rules : मेट्रो के नियमों में आए दिन कोई न कोई बदलाव किया जाता है। हाल ही में भी इसके नियमों में एक बदलाव किया गया है। बता दें कि अब एक निश्चित हाईट (Gold Price Today) से कम हाईट वाले लोगों की टिकेट नहीं लगने वाली है। नमो भारत और मेट्रो के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
मेट्रो के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें कि अब एक निश्चित हाइट तक के लोगों को टिकेट नहीं देनी होगी। मेट्रो विभाग (Metro department) के इस फैसले की वजह से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
बच्चों के किराये के लिए लागू अनोखा नियम-
नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में बच्चों के किराये को लेकर अनोखा नियम (Metro Rules) लागू कर दिया गया है। खासतौर पर परिवहन सेवाओं में उम्र के आधार पर छूट दी जाती है हालांकि यहां लंबाई का मानक तय किया गया है। स्टेशन परिसर और एएफसी गेट्स के पास लंबाई मापने के लिए निशान लगाये जा रहे हैं। अगर बच्चे की लंबाई 90 सेमी (2.95 फीट) से नीचे है तो वह अपने अभिभावक के साथ मुफ्त में सफर कर सकता है। वहीं अगर लंबाई 90 सेमी या उससे ऊपर है तो उसे पूरा टिकट को लेना पड़ेगा। दरअसल कम उम्र (Metro News) के कुछ बच्चे भी ज्यादा लंबे होते हैं। ऐसे में अगर कोई 3 साल का बच्चा 92 सेमी लंबा है तो उसको टिकट लेने की जरूरत पड़ने वाली है। इसके विपरीत कम लंबाई वाला 4-5 साल का बच्चा भी मुफ्त यात्रा का लुफ्त उठा सकते हैं।
इन बातों का दें ध्यान-
अक्सर लोग किसी को छोड़ने या स्टेशन देखने अंदर चले जाते हैं। नियम के मुताबिक आप जिस स्टेशन से प्रवेश करेंगे, वहीं से 20 मिनट के भीतर बाहर निकल सकते हैं। साथ ही में यात्रा के दौरान आपका टिकट (Metro Rules) या कार्ड खो जाता है तो गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने पर अधिकतम किराया और साथ में निर्धारित अतिरिक्त शुल्क वसूला जाने वाला है। ये भुगतान कस्टमर केयर सेंटर पर करना होगा।
इस ऐप से बुक कर सकते हैं टिकेट
टिकट बुक करने के लिए नमो भारत ऐप तो है, लेकिन आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि मोबाइल ऐप से खरीदे गए क्यूआर टिकट न तो रिफंड होंगे और न ही उन्हें कैंसिल किया जा सकेगा। चाहे आपने पेपर टिकट (Delhi-Meerut Rapid Rail fare) खरीदा हो या मोबाइल ऐप से डिजिटल टिकट लिया हो, टिकट जेनरेट होने के 120 मिनट (2 घंटे) के भीतर आपको स्टेशन के एएफसी गेट पर उसे स्कैन करके प्रवेश करना जरूरी होगा।
कस्टमर केयर सेंटर पर करना होगा अतिरिक्त किराये का भुगतान
आप अपने तय स्टेशन से आगे जाना चाहते हैं तो फिर बाहर निकलने से पहले कस्टमर केयर सेंटर पर अतिरिक्त किराये का भुगतान करना होगा। अगर आप कार्ड धारक हैं तो गेट से बाहर निकलते समय बढ़ा हुआ किराया अपने आप कट जाता है। किसी भी बैंक का नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (National Common Mobility Card) यहां पर चलने वाला है। इसे स्टेशन काउंटर से खरीदा या रिचार्ज किया जा सकता है। वहीं स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन या टिकट काउंटर से क्यूआर कोड वाला टिकट उपलब्ध हो जाएगा।
