mg majestor Launch : एमजी मोटर ने एक बार फिर से मार्केट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि अब कंपनी ने मार्केट में एमजी मैजेस्टर को लॉन्च कर दिया है। एमजी मैजेस्टर के फीचर्स (mg majestor Features) काफी जबरदस्त हैं। हालांकि अभी तक कंपनी के द्वारा इस गाड़ी की कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है। आज हम आपको इसी बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
अगर आप भी कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाली गाड़ी को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि अब एमजी मोटर्स ने एमजी मैजेस्टर एसयूवी को भारत में लॉन्च (mg majestor Launch date) कर दिया है। इस गाड़ी के लिए प्री बुकिंग होनी शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदना चाह रहे हैं तो इस गाड़ी की पूरी जानकारी जान लें। चलिये जानते हैं इस बारे में।
सिर्फ इतने रुपये में बुक कर सकते हैं एमजी मैजेस्टर
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपनी नई फुल-साइज एसयूवी एमजी मैजेस्टर को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमतों को लेकर अभी तक को अपडेट (mg majestor Rate) जारी नहीं किया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी इस गाड़ी के रेट अप्रैल में जारी करेगी। बात करें बुकिंग्स की तो, इसे आज से ही 41,000 रुपए में बुक किया जा सकता है और इसकी डिलिवरी मई महीने से की जाएगी। मैजेस्टर को ब्रैंड की एसयूवी लाइन-अप में ग्लॉस्टर से ऊपर पोजिशन किया जाएगा, जोकि सीधे टोयोटा फॉर्च्युनर (Toyota Fortuner Price) को कड़ी टक्कर देने वाली है। ध्यान देने वाली बात ये है कि इसे पिछले साल ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया गया था।
ऐसा है कार का डिजाइन
डिजाइन के बारे में बात करें तो नई एमजी मैजेस्टर को पूरी तरह फ्रेश फ्रंट फेस मिल रहा है। इसमें बड़ी ग्रिल के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल्स, वर्टिकली स्टैक्ड चौकोर एलईडी हेडलैम्प्स, फ्रंट और रियर में चंकी स्किड प्लेट्स, नए डिजाइन (mg majestor Design) के अलॉय वील्स और ब्लैक्ड-आउट विंडो लाइन को भी दिया गया है। पीछे की ओर नया एलईडी टेल लाइट्स, ड्युअल एग्जॉस्ट टिप्स और हाई-माउंटेड स्टॉप लैम्प के साथ इंटीग्रेटेड स्पॉइलर इसको और प्रीमियम लुक दिया जा रहा है।
चार रंग में लॉन्च हुई है कार
मैजेस्टर को ग्राहक चार रंग विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसमें मेटल ब्लैक, पर्ल वाइट, मेटल ऐश और कंक्रीट ग्रे को शामिल किया गया है। साथ ही में ये शार्प 4×2, सैवी 4×2 और सैवी 4×4 के तीन वेरीएंट्स (mg majestor Varients) में पेश की गई है। इसके साथ, ये छह-सीट और सात-सीट लेआउट में उपलब्ध होने वाली है। ये गाड़ी 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वॉरंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और लेबर फ्री सर्विस के साथ आएगी।
एमजी मैजेस्टर में मिलेंगे ये फीचर्स
केबिन में 2026 एमजी मैजेस्टर काफी फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। इसमें स्मोक्ड एबोनी इंटीरियर थीम, पैनरॉमिक सनरूफ, लेवल-2 एडास, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम, 64 कलर एम्बिएंट लाइट, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आगे की सीट्स में वेंटिलेशन (mg majestor Features) और मसाज फंक्शन, 12 स्पीकर्स के साथ जेबीएल साउंड सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, छह-एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे कई बेहतरीन फीचर्स (mg majestor) को शामिल किया गया है। ऐसे में ये गाड़ी ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है।
इन गाड़ियों से होगी टक्कर
इंजन के बारे में बात करें तो इस गाड़ी में आपको 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन देखने को मिल जाता है। जोकि 213bhp का पावर और 478Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (mg majestor Price) से कनेक्ट किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 4×4 सिस्टम देखने को मिल जाता है। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला स्कोडा कोडिएक, फॉक्सवैगन टेरॉन और टोयोटा फॉर्च्यूनर लिजेंडर से होने वाला है।
