5 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम का प्रयोग कर अपने घर की बिजली की आवश्यकतों को पूर्ति की जा सकती है। माइक्रोटेक के सोलर उपकरण का प्रयोग अपने सोलर सिस्टम में कर सकते हैं।
सरकार जीवाश्म ईंधन की निर्भरता को कम करने के लिए सोलर सिस्टम को लगाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित कर रही है। जिसके लिए योजनाओं के द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। सोलर सिस्टम का प्रयोग आज के समय में अधिक तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यदि आप माइक्रोटेक 5 किलोवाट सोलर सिस्टम (Microtek 5 Kw Solar System) को लगवाने की सोच रहे हैं, तो यहाँ देखें।
सोलर सिस्टम के द्वारा पर्यावरण के अनुकूल बिजली का उत्पादन होता है। जिसका अर्थ यह है कि यह पर्यावरण को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाता है, इसके प्रयोग से कार्बन फुटप्रिन्ट को कम किया जा सकता है। 5 किलोवाट के सोलर सिस्टम को स्थापित करने से पूर्व आपको अपने घर या प्रतिष्ठान में बिजली के लोड की जानकारी होनी चाहिए। इस क्षमता के लोड से तभी आप सभी उपकरणों को संचालित करने के लिए बिजली प्राप्त कर सकते हैं।
Microtek 5 Kw Solar System
यदि आपके घर या प्रतिष्ठान में प्रतिदिन बिजली का लोड 20 यूनिट से 25 यूनिट तक रहता है, तो आप 5 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम को स्थापित कर सकते हैं, लोड की जानकारी आप इलेक्ट्रिक ग्रिड के बिल से या बिजली की रीडिंग देने वाले मीटर से देख सकते हैं। 5 किलोवाट के सोलर सिस्टम अनुकूल कारक (मौसम) होने पर 20 से 25 यूनिट बिजली का उत्पादन करने में सक्षम होता है। Microtek भारत की प्रसिद्ध एवं विश्वसनीय सोलर उपकरण निर्माता कंपनी है। जिसके द्वारा सोलर इंवर्टर, सोलर इंवर्टर एवं सोलर बैटरी का निर्माण किया जाता है।
माइक्रोटेक 5 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल की कीमत
सोलर एवं विद्युत उपकरणों की निर्माता कंपनी माइक्रोटेक द्वारा पॉलीक्रिस्टलाइन एवं मोनोक्रिस्टलाइन PERC सोलर पैनल का निर्माण किया जाता है। पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल सबसे अधिक प्रयोग किए जाने वाले सोलर पैनल होते हैं, इनकी सामान्य पहचान यह है कि ये नीले रंग के होते हैं। मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल उच्च दक्षता के सोलर पैनल होते हैं, इनकी कीमत भी पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल से अधिक होती है। माइक्रोटेक के पैनल की कीमत अलग-अलग क्षमता के अनुसार इस प्रकार है:-
- 5 किलोवाट के मोनोक्रिस्टलाइन PERC सोलर पैनल की कीमत 1,70,000 रुपये तक हो सकती है।
Microtek मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल (Capacity) | कीमत (रुपये में) | कीमत/वाट (रुपये में) |
50 Watt | 2,050 | 41 |
75 Watt | 3,075 | 41 |
100 Watt | 3,600 | 36 |
150 Watt | 5,400 | 36 |
260 Watt | 8,060 | 31 |
315 Watt | 7,560 | 24 |
325 Watt | 7,475 | 23 |
375 Watt | 8,626 | 23 |
400 Watt | 8,800 | 22 |
- माइक्रोटेक के 5 किलोवाट पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल की कीमत 1,50,000 रुपये तक हो सकती है।
Microtek पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल (Capacity) | कीमत (रुपये में) | कीमत/वाट (रुपये में) |
40 Watt | 1,600 | 40 |
50 Watt | 2,000 | 40 |
75 Watt | 2,850 | 38 |
100 Watt | 3,800 | 38 |
125 Watt | 4,375 | 35 |
160 Watt | 5,600 | 35 |
325 Watt | 9,750 | 30 |
330 Watt | 9,900 | 30 |
335 Watt | 9,380 | 28 |
350 Watt | 9,800 | 28 |
माइक्रोटेक 5 किलोवाट सोलर सिस्टम के लिए सोलर इंवर्टर
Microtek Hi-End 5Kva MPPT PCU एक ऐसा सोलर इंवर्टर है, जिसके द्वारा 5 KVA का लोड आसानी से संचालित किया जा सकता है। इस इंवर्टर पर 50 एम्पियर का MPPT सोलर चार्ज कन्ट्रोलर लगा होता है। यह इंवर्टर 5000 वाट के सोलर पैनल को सपोर्ट करता है। इसकी नोमीनल बैटरी वोल्टेज रेटिंग 48 वोल्ट होती है। इस पर 4 बैटरियाँ जोड़ी जा सकती है। माइक्रोटेक की आधिकारिक वेबसाइट पर Microtek Hi-End 5Kva MPPT PCU की कीमत 60,000 रुपये है। निर्माता ब्रांड माइक्रोटेक द्वारा इस इंवर्टर पर 2 साल की वारंटी प्रदान की जाती है। यह Pure Sine Wave आउटपुट प्रदान करने वाला सोलर इंवर्टर है।
Microtek 5 किलोवाट सोलर सिस्टम के लिए सोलर बैटरी
माइक्रोटेक द्वारा अनेक क्षमताओं की बैटरी का निर्माण किया जाता है, जिसमें से उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी सोलर बैटरी का प्रयोग अपने ऑफग्रिड सोलर सिस्टम में कर सकते हैं। माइक्रोटेक की 100 Ah की सोलर बैटरी की वर्तमान कीमत लगभग 10,000 रुपये है। 150 Ah की सोलर बैटरी आपको लगभग 15,000 रुपये में प्राप्त हो जाती है। एवं अधिक बैकअप रखने के लिए आप 200 Ah की बैटरी का प्रयोग भी कर सकते हैं, जिसकी कीमत 18,000 रुपये है। 5 किलोवाट के सोलर सिस्टम में प्रयोग होने वाले उपर्युक्त सोलर इंवर्टर पर 4 बैटरियों को जोड़ा जा सकता है।
5 किलोवाट के सोलर सिस्टम में होने वाला अतिरिक्त खर्च
माइक्रोटेक 5 किलोवाट के सोलर सिस्टम को स्थापित करने में कुल अतिरिक्त खर्च 25,000 रुपये तक हो सकता है। सोलर सिस्टम की स्थापना करने वाली कर्मियों के भुगतान के साथ ही अन्य छोटे उपकरण जो कि सोलर सिस्टम को सुरक्षा प्रदान करते हैं। इनमें सोलर पैनल स्टैन्ड, सोलर सिस्टम के कनेक्शन को जोड़ने के लिए वायर एवं अन्य उपकरणों की कुल कीमत अतिरिक्त खर्च में सम्मिलित की जाती है। यह कीमत स्थान के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है।
Microtek 5 किलोवाट सोलर सिस्टम को लगाने में कुल खर्चा
सोलर पैनल के प्रकार के अनुसार सोलर सिस्टम में होने वाले कुल खर्चे की गणना की जा सकती है, निम्न सारणियों में आपको ऑफग्रिड सोलर सिस्टम में प्रयोग किए जाने वाले सोलर उपकरणों के साथ कुछ खर्चे की जानकारी दी जा रही है, यह कीमतें स्थान एवं समय के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है:-
यदि उपभोक्ता पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल का प्रयोग करे:-
5 किलोवाट पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल की कीमत | 1,50,000 रुपये |
Microtek Hi-End 5Kva MPPT PCU | 60,000 रुपये |
100 Ah x 4 (Solar Batteries) | 40,000 रुपये |
अन्य खर्च | 25,000 रुपये |
कुल खर्च | 2,75,000 रुपये |
यदि उपभोक्ता मोनोक्रिस्टलाइन PERC सोलर पैनल का प्रयोग करे:-
5 किलोवाट मोनोक्रिस्टलाइन PERC सोलर पैनल की कीमत | 1,70,000 रुपये |
Microtek Hi-End 5Kva MPPT PCU | 60,000 रुपये |
150 Ah x 4 (Solar Batteries) | 60,000 रुपये |
अन्य खर्च | 25,000 रुपये |
कुल खर्च | 3,15,000 रुपये |
सोलर सब्सिडी प्राप्त करें
5 किलोवाट के ऑनग्रिड सोलर सिस्टम को स्थापित करने के पर आप सोलर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं, सरकार द्वारा ऑनग्रिड सोलर सिस्टम को स्थापित करने पर सब्सिडी प्रदान करने के लिए योजनाओं को चलाया जा रहा है, केंद्र की योजना के अंतर्गत 1 से 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 40% सब्सिडी प्रदान की जाती है, एवं 3 किलोवाट से अधिक 10 किलोवाट तक 20% सब्सिडी प्रदान की जाती है। आप सोलर सब्सिडी कैलकुलेटर के द्वारा सोलर सब्सिडी की गणना भी कर सकते हैं।
ऑनग्रिड सोलर सिस्टम में पैनल से बनने वाली बिजली को सीधा इलेक्ट्रिक ग्रिड के साथ साझा किया जाता है, एस सिस्टम में बैटरियों का प्रयोग नहीं होता है, तो यह सोलर सिस्टम 50 हजार से 75 हजार रुपये तक की छूट उपभोक्ता को प्रदान करता है। इस लेख के माध्यम से आप Microtek 5 किलोवाट सोलर सिस्टम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सोलर सिस्टम को स्थापित कर लंबे समय तक फ्री बिजली प्राप्त कर सकते हैं, एवं पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं।
Microtek 5 Kw Solar System से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर
5 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम के लिए माइक्रोटेक का कौन सा सोलर इंवर्टर प्रयोग किया जा सकता है?
5 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम के लिए माइक्रोटेक के Microtek Hi-End 5Kva MPPT PCU सोलर इंवर्टर को प्रयोग किया जा सकता है?
Microtek 5 Kw Solar System को स्थापित करने में कितना खर्चा आएगा?
Microtek 5 Kw Solar System को स्थापित करने में 2.75 लाख से 3.20 लाख रुपये तक का खर्चा हो सकता है।
5 किलोवाट के सोलर सिस्टम में कितनी सब्सिडी सरकार प्रदान करती है?
5 किलोवाट के सोलर सिस्टम में 3 किलोवाट तक 40% सब्सिडी एवं अगले 2 किलोवाट पर 20% सब्सिडी सरकार प्रदान करती है।
5 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल किनती बिजली का निर्माण करते हैं?
5 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल 20 से 25 यूनिट बिजली का निर्माण करते हैं।