Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क ने अपनी अनुपलब्धता पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसा है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने ये भी पुष्टि की है कि वे जल्द से जल्द टीम के साथ जुड़ेंगे।
Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अब तक नहीं जुड़े हैं। स्टार्क के टीम के साथ नहीं जुड़ने पर फैंस नाराज हैं। अब तेज गेंदबाज ने खुद अपनी चोट को लेकर जानकारी दी है।
स्टार्क ने अपनी अनुपलब्धता पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसा है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने ये भी पुष्टि की है कि वे जल्द से जल्द टीम के साथ जुड़ेंगे।
Mitchell Starc पर भड़के थे कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स
स्टार्क अभी तक दिल्ली कैपिटल्स से नहीं जुड़े हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच बहस छिड़ गई। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर सहित कई लोगों ने विदेशी खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए थे। आपको बता दें कि जर्सी लॉन्च के समय दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंग बदानी का कहना था कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब तक स्टार्क को एनओसी नहीं दी है और इसी वजह से वे टीम के साथ नहीं जुड़ सके हैं।

क्या बोले Mitchell Starc?
कंगारू गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “मेरी राय और विचारों को जानने के बावजूद भारतीय मीडिया में इस तरह बताया जा रहा है कि मैं अपने कंधे और कोहनी की चोट से उबरने पर काम कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान मुझे अपनी इस चोट का अंदाजा नहीं था। इस तरह मेरे बारे में बयान दिए गए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के बारे में गलत जानकारी फैलाई है और उसे सच की तरह पेश करने दावा किया है। ऐसा लगता है कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे पता है कि इस चोट की रुकावट की वजह से दिल्ली टीम के लिए ये परेशानी भरा समय है। मैं इसके लिए उन सभी फैंस से माफी मांगता हूं, जिनके लिए मैं सीजन के शुरूआत में उपलब्ध नहीं रहूंगा। मैं दिल्ली की टीम से जुड़ने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं और टीम के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ हूं। मैं दिल्ली के साथ जल्द से जल्द जुड़ने की कोशिश कर रहा हूं और अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा हूं।”
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी तिकड़ी चोटिल
इस बार सीजन की तैयारियों में लगी टीमों को विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क शुरुआती मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया था कि ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज पूरी तरह फिट नहीं है लेकिन आईपीएल में तय समय पर जुड़ने के इच्छुक नहीं है।
