Monsoon rain UP : उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्याओं का भी सामना भी करना पड़ा है। यूपी में बारिश सामान्य स्थिति में चल रही है। मानसून की शुरूआत में जोरदार बारिश देखने को मिली, लेकिन उसके बाद मानसून की गति कुछ हद तक धीमी पड़ गई। परंतु, अब फिर से मानसून सक्रिय हो गया है।
उत्तर प्रदेश इस बार मानसून में अच्छी बारिश का गवाह बन रहा है। उत्तर प्रदेश में रोजाना कहीं न कहीं जोरदार बारिश देखने को मिल रही है।
नदियों किनारे बसे लोगों को प्रदेश में बाढ़ का खतरा भी सता रहा है, दूसरी ओर प्रदेश के किसानों को बारिश (barish ka alert) से लाभ हुआ है। उत्तर प्रदेश में तगड़ी बारिश का अब फिर से अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में एक बारि फिर से बारिश को लेकर अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। प्रदेश में आने वाले 24 से 28 घंटे के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ सहित पश्चिम जिलों में अति भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों के लिए गरज-चमक और वज्रपात को लेकर व्यापक अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आने वाले 2 दिन में भी बारिश की संभावना है।
आने वाले दिनों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट (Heavy rain alert) जारी किया गया है। 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की संभावना थी जो कि सच हुई।
अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम का मिजाज आगे भी ऐसे ही बना रहने का अनुमान है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
23 से 24 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटे के लिए मानसून पूरी तरह से प्रभावित करेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश (west UP rain Alert) के बरेली, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इन हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। लोगों को सचेत रहने का अलर्ट (heavy rain alert) जारी किया गया है। ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, बदायूं, संभल, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, कासगंज, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, बांदा में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
23 जुलाई के लिए स्पेशल अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई के लिए अलीगढ़, मथुरा, आगरा में मध्यम से भारी बारिश (Heavy Rain Alert) होने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई जा रही है। बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती है।
24 जुलाई के लिए अलग-अलग स्थान पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय बना हुआ है। विभिन्न जिलों में बारिश की तीव्रता और वितरण देखने को मिल रहा है कुल मिलाकर मानसून जोर पर है।