Monsoon Update : राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य प्रचंड गर्मी से जूझ रहे थे। लेकिन अब झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है और मौसम सुहावना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ अत्यधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही IMD ने यह भी बताया है कि इस बार सबसे कम बारिश किन राज्यों में होगी। चलिए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल –
देश के सभी राज्यों में मानसून एक्टिव हो चुका है। आमतौर पर 27 जून तक देश की राजधानी दिल्ली में मानसून पहुंच जाता है। मौसम विभाग ने इस बार समय से पहले मानसून आने की संभावना जताई थी। लेकिन इस बार मानसून ने दो दिन देरी से दस्तक दी है। आज यानी 29 जून को दिल्ली एनसीआर में मानसून पहुंच गया है और वहीं, देश के बाकी हिस्सों में मानसून सामान्य तारीख से पहले पहुंचा है। अब दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है।
राजधानी दिल्ली में मानसून (Delhi Monsoon Update) के पहुंचते ही जोरदार बारिश शुरू हो गई है। इससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम कूल कूल बन गया है। ऐसे में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। लेकिन, इस बीच कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के कारण जलभराव की समस्या का सामाना करना पड़ रहा है।
इन राज्यों में मानसून ने दी दस्तक –
मौसम विभाग (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 के बाद यह पहली बार हुआ है कि मानसून ने देश के सभी हिस्सों में समय से पहले एंट्री ली है। IMD ने इसी बीच एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि मानसून आज, 29 जून 2025 को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा (UP mausam Update) के सभी हिस्सों और पूरी दिल्ली में पहुंच गया है। इन राज्यों तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होना शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अति भारी से भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
इन राज्यों में होगी अत्यधिक बारिश –
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने 29 और 30 जून दो दिन झारखंड के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है वहीं, 29 जून को ओडिशा में अत्यधिक भारी बरसात को लेकर चेतावनी जारी की है।
बता दें कि आमतौर पर केरल में मानसून (Kerala Monsoon) 1 जून को दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को यह कवर कर लेता है। लेकिन इस बार 2025 में 8 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दी है। 17 सितंबर के आसपास मानसून उत्तर-पश्चिम भारत से वापस जाना शुरू हो जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।
सबसे पहले इस राज्य में पहुंचा मानसून –
बता दें कि इस साल सबसे पहले मानसून (Monsoon update) ने 24 मई को केरल में दस्तक दे दी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर मजबूत कम दबाव प्रणालियों के समर्थन से, मानसून अगले कुछ दिनों में तेजी से आगे बढ़ा है और 29 मई तक मुंबई और पूरे पूर्वोत्तर सहित मध्य महाराष्ट्र तक के क्षेत्रों में पहुंच गया है।
इन राज्यों में होगी कम बारिश –
मौसम विभाग (weather update) के मुताबिक, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के आस-पास के इलाकों, पूर्वोत्तर और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
वहीं, पंजाब, हरियाणा (punjab Haryana Mausam), केरल और तमिलनाडु के कुछ अलग-अलग इलाकों में इस बार सामान्य से कम बारिश हो सकती है। मानसून भारत के कृषि क्षेत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि जून के महीने की शुरूआत के साथ ही प्रचंड गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है। इस समय फसलों को पानी की सबसे ज्यादा आवश्कता होती है और गर्मी और लू से राहत के लिए भी बारिश सबसे जरूरी होती है।