monsoon weather july 2025 : देशभर में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। बीतें कई दिनों से चारों तरफ बारिश का दौर बना हुआ है। बदल रहे मौसम के मिजाज को देख IMD ने भी आने वाले दिनों के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है तथा बताया है की 8 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश होगी। आइए खबर में जानते है आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।
पूरे देश में मॉनसून का असर देखने को मिल रहा है। मानसून के प्रभाव से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। कई इलाकों में भारी बरसात की वजह से लोगो को काफी नुकसान हो गया है। वहीं कई जगहों पर बारिश के कारण लोगो को गर्मी से राहत मिली है। मंडरा रहे बादलों को देख IMD ने भी आने वाले दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानूमान जारी किया है।
देश की राजधानी दिल्ली में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली (Delhi Weather) में आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना (aaj ka mausam) नहीं है। बात करे आज के मौसम की तो दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है। धीमी बारिश होने के भी आसार हैं। जिससे तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मध्य और पूर्वी भारत में तेज बरसात
IMD की तरफ से मध्य और पूर्वी भारत के लिए आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार, 8 जुलाई तक विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज बरसातहो सकती है। 6 जुलाई तक सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में तेज बारिश की संभावना (chances of rain) जताई गई है। वहीं इस हफ्ते के अंत तक पूर्वी भारत के मेघालय, दक्षिण-पूर्व असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भयावह बारिश हो सकती है।
उत्तर पश्चिम भारत में कुछ ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD latest updates) का कहना है कि अगले पांच दिन तक राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज बरसात हो सकती है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी मूसलाधार बारिश होने के आसार है।
इस बार मॉनसून (monsoon latest updates) ने भी हिमाचल प्रदेश में भीषण तबाही मचा दी है।राज्य में मानसून ने 20 जून को दस्तक दी थी। फिर इसका विकराल रूप देखने को मिला।
मानसून से हुई तबाही में देश को करीब 283 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी से पता चला है कि जलशक्ति विभाग को 163 करोड़ और लोक निर्माण विभाग को 117 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
आईएमडी द्वारा जारी किए गए अपडेट से पता चला है कि उत्तराखंड में गुरुवार को अधिकांश जिलों में एक या दो दौर की बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और चंपावत में येलो अलर्ट दिया गया है। उत्तराखंड के कई इलाकों में नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।
गंगा, यमुना, अलकनंदा और सौंग जैसी नदियां उफान पर हैं, जिसके कारण उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार और टिहरी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
पश्चिम भारत में भी बिगड़ने वाले है मौसम के हालात
पश्चिम भारत के मौसम (weather updates) की बात की जाएं तो महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में बहुत ज्यादा भारी बारिश देखने को मिल सकती है। अगले सात दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात कोंकण और गोवा के अलग-अलग इलाकों में तेज से भी तेज बरसात देखने को मिल सकती है।