MP की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें ₹1250 नहीं बल्कि ₹1500 हर महीने मिलेंगे। आईए जानते हैं कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में।
लाडली बहना योजना की राशि कितनी बढ़ी
लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर महीने ₹1250 अभी तक मिलते थे, लेकिन अब इस राशि में ₹250 की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे अब महिलाओं को मासिक सहायता राशि ₹1500 मिलेगी। दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 10 नवंबर 2025 को कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने लाडली बहन योजना की मासिक सहायता राशि में बढ़ोतरी कर दी है।
अब नवंबर 2025 से लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 मिलेंगे। आईए जानते हैं इस योजना का लाभ प्रदेश की कितनी महिलाएं उठा रही हैं और अन्य राज्यों में महिलाओं के लिए इस तरह की योजनाओं के तहत कितना पैसा मिलता है।
MP में कितनी महिलाएं लाडली बहना योजना से जुड़ी हैं
लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं को मासिक सहायता राशि मिलती है, जिसमें 21 से 60 वर्ष की महिलाएं शामिल हैं। इसमें विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को शामिल किया जाता है। इस योजना के तहत अब तक 30 किस्तें मिल चुकी हैं। 30वीं किस्त 12 नवंबर को महिलाओं को मिली थी। पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में आता है।
इस योजना की शुरुआत मार्च 2023 में हुई थी, जब ₹1000 हर महीने मिलते थे। इसके बाद सितंबर 2023 में ₹1250 हो गए, और अब नवंबर 2025 में दूसरी बढ़ोतरी हुई है, जिसमें महिलाओं को ₹1500 मिल रहे हैं। आगे चलकर ₹3000 तक इस योजना के तहत मासिक सहायता राशि को पहुंचाया जाएगा।
अन्य राज्यों की महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि
जिस तरह मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना चल रही है, उसी तरह छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र में भी महिलाओं के लिए योजनाएं चलती हैं। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 महिलाओं को मिलते हैं। झारखंड में मइया सम्मान योजना के तहत ₹1000 मिलते हैं। ओडिशा में सुभद्रा योजना के तहत ₹833 मिलते हैं। महाराष्ट्र में माझी लाडकी बहन योजना के तहत ₹1500 महिलाओं को मिलते हैं।
