MP Employees : एमपी के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक जल्द ही मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को डबल बोनांजा का फायदा मिलने वाला है। एमपी सरकार के इस फैसले से राज्य के साढ़े लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। दिवाली से पहले एमपी कर्मचारियों (MP Employees DA) के लिए ये तोहफा काफी राहत भरा हो सकता है।
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए डीए को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अपडेट के अनुसार एमपी के कर्मचारियों को डीए के साथ ही दिवाली बोनस का गिफ्ट मिलने वाला है। दिवाली से पहले डीए की घोषणा से कर्मचारियों को राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार दीपावली से पहले ही डीए (MP Employees DA Hike) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।
केन्द्र सरकार अक्टूबर में बढ़ा सकती है DA
वैसे तो एमपी के कर्मचारियों का डीए (DA of MP employees) केन्द्रीय कर्मचारियों के समान 55 प्रतिशत हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि केन्द्र सरकार अगले माह यानि अक्टूबर में कर्मचारियों की डीए बढ़ौतरी की घोषणा कर सकती है। केन्द्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों का डीए (DA of employees) 3 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 58 प्रतिशत पहुंच जाएगा। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री का कहना है कि आमतौर पर प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार के बाद ही डीए की घोषणा करती है।
एमपी कर्मचारियोंर का बढ़ेगा डीए
केन्द्र सरकार की ओर से तो वैसे जुलाई माह (DA Hike In MP) में अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाया जाता है, इस बार केन्द्र सरकार दो माह पीछे चल रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मोदी कैबिनेट में इस पर फैसला लिया जा सकता है। जैसे ही केन्द्र सरकार इसका ऐलान करती है तो इसके बाद मध्य प्रदेश में भी कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी कर सकती है।
माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार अगले माह केन्द्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और दीवाली बोनस दोनों की घोषणा कर सकती है, उसके बाद मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav government) भी डीए में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है।
कब मिलेगी एरियर की आखिरी किस्त
बता दें कि एमपी सरकार (MP government) ने अप्रैल 2025 में प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 5 प्रतिशत का इजाफा किया था और इसके बाद कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत हो गया था और साथ ही प्रदेश सरकार ने एरियर की किस्त का भुगतान 5 किस्तों में दिए जाने का आदेश भी जारी किया था।
कर्मचारियों को दिए जाने वाले इस एरियर की आखिर किस्त (last installment of arrears) अक्टूबर माह में कर्मचारियों के सीधे अकाउंट में आ जाएगी। कर्मचारियों आस लगाए बैठे हैं कि केन्द्र सरकार द्वारा डीए बढ़ाने की घोषणा के बाद एमपी सरकार भी डीए बढ़ा सकती है।
एमपी राज्य कर्मचारी संघ ने किए सवाल
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ (Madhya Pradesh State Employees Union) के प्रदेश महामंत्री का कहना है कि केन्द्रीय कर्मचारियों को तो डीए के लिए मांग करनी पड़ती है, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं है। ऐसे में उनको उम्मीद है कि इस बार प्रदेश सरकार समय से महंगाई भत्ता कर्मचारियों को देगी।
वैसे तो अभी प्रदेश सरकार की ओर से एडवांस के रूप में 4 हजार की राशि दी जा रही है, लेकिन अब प्रदेश सरकार से कर्मचारियों को एडवांस राशि के रूप में 10 हजार की राशि दिए जाने की डिमांड कर रही है।
ऐसे में उनका सवाल है कि आखिर सरकार एडवांस राशि देने में क्यों हिचकिचा रही है, क्योंकि यह राशि कर्मचारियों की ओर से ब्याज सहित सरकार को समान किश्तों में वापस भी की जाती है। जबकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में एडवांस राशि की सीमा (Advance amount limit) को बढ़ृा दिया गया है।
