MP में कृषि लोकरंग कार्यक्रम
MP के किसानों के लिए कृषि लोकरंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो की 26 से 30 जनवरी 2026 के बीच में होगा। यह किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी होगा। किसानों के हित में कई तरह के कार्य इस कार्यक्रम के अंतर्गत होंगे। किसानों को खेती की उन्नत तकनीकी की जानकारी मिलेगी। इस आयोजन में बाजार व लोकसंस्कृत का संगम देखने को मिलेगा। आधुनिक कृषि तकनीक का लाइव प्रदर्शन होगा। आइए आपको बताते हैं इस लोकरंग कार्यक्रम के बारे में सरकार का क्या कहना है।
- कृषि लोक रंग कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने का कार्य सरकार करेगी।
- मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय कृषि संस्कृत नेतृत्व राज्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
- कृषि को भारतीय संस्कृति के मूल तत्व माना जाएगा।
- किसानों को एक ऐसा मंच दिया जाएगा जहां पर किसान आधुनिक तकनीक, बाजार ज्ञान, लोक संस्कृति से जुड़ पाएंगे।
- आधुनिक कृषि तकनीक का लाइव प्रदर्शन होगा। किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे।
- उपकरण वितरण किया जाएगा।
- प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- सम्मान भी उन्हें मिलेगा।
एमपी में कृषि कैबिनेट
कृषि लोक रंग कार्यक्रम के बारे में बताया जा रहा है कि पंचायती एवं विकासखंड स्तर पर यह कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें किसानों के बीच में प्रतियोगिता भी होगी। लखपति किसानों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। किसानों को सम्मान दिया जाएगा, जो किसान खेती के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं, सफलता प्राप्त की है, उन्हें सम्मान मिलेगा। कृषि कैबिनेट का आयोजन किया जाएगा। कृषि आधारित उद्योगों पर समर्पित यह कार्यक्रम होने जा रहा है। कृषि उपकरणों के क्रेता और विक्रेता का सम्मेलन इस कार्यक्रम को माना जा रहा है। इस तरह से एमपी में कृषि कैबिनेट से किसानों को फायदा होगा।
