MP Board Exam: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इन दिनों छात्र पढ़ाई में जुटे हुए हैं, क्योंकि उनके पास सिर्फ 22 दिन बचे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से हर बार परीक्षा में कुछ न कुछ बदलाव किए जाते हैं।
इस बार छात्रों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी। उन्हें मुख्य उत्तर पुस्तिका में प्रश्नपत्र हल करना होगा। यह उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी। अभी तक उत्तर पुस्तिका के सिर्फ 20 पेज दिए जाते थे। उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर बार कोड होगा।
उत्तर पुस्तिका की सिलाई फटी होने पर उसे नकल की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा
एमपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। थाने से प्रश्नपत्रों के बंडल निकालने और बांटने में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रश्नपत्र के साथ उत्तर पुस्तिकाएं क्रमवार बांटी जाएंगी।
सामाजिक विज्ञान में छात्र आसानी से अंक प्राप्त कर सकते हैं। 10वीं की परीक्षा में छात्र आसानी से सामाजिक विज्ञान में अंक प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को तीन घंटे में 23 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। पिछले साल रिजल्ट 72.2 प्रतिशत रहा था। मेधावी छात्रों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए थे। छात्र कुछ बातों का ध्यान रखकर परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त कर सकते हैं। कृषि से संबंधित प्रश्न अवश्य पढ़ें।
परीक्षा में मानचित्र कार्य चार अंकों का होता है। इसमें छात्र गलतियां कर देते हैं। यदि छात्रों को राज्य और उसकी विशेषताओं का ज्ञान है तो वे पूरे अंक प्राप्त कर सकते हैं। इसमें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा, भारत में राष्ट्रवाद और परिवहन से संबंधित अध्याय पूछे जाते हैं।
छात्रों को कृषि से संबंधित प्रश्न अवश्य पढ़ने चाहिए। मानचित्र कार्य पर ध्यान दें, इससे पूरे अंक मिलते हैं। अध्याय के अंत में दिए गए बिंदुओं को पढ़ें। मानचित्र कार्य पर ध्यान दें। इससे पूरे अंक मिलते हैं। वहीं हिंदी में निबंध और पत्र लेखन से पूरे अंक मिलते हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वेबसाइट पर प्रश्नों का पैटर्न अपलोड कर दिया है। इसमें अंकों के साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई है। इसमें प्रत्येक विषय के प्रश्नों का पैटर्न और अंकन योजना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
