MP Expressway : मध्य प्रदेश का प्रमुख शहर इंदौर लगातार विकास की ओर अग्रसर है। यहां की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने एमआर-12 नाम से एक नई 6 लेन की सड़क बनाने की योजना बनाई है। इस सड़क का सीधा फायदा उज्जैन और ओंकारेश्वर जाने वाले यात्रियों को होगा, अब उन्हें इंदौर शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।
MP Expressway समय की होगी बचत
एमआर-12 सड़क के निर्माण से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन) और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (खंडवा) के बीच की दूरी कम हो जाएगी। अभी सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में इंदौर शहर के ट्रैफिक को पार करने में 30 से 45 मिनट का समय लगता है, लेकिन इस सड़क के बनने के बाद यह समय काफी कम हो जाएगा।
आजकल रतलाम शहर में प्रॉपर्टी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण वहां बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे माना जा रहा है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे रतलाम शहर से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होने के बाद यहां की जमीनों के दामों में काफी उछाल आया है।
इस एक्सप्रेस-वे के बनते ही रतलाम से दिल्ली और मुंबई का सफर महज 6 घंटे में पूरा हो जाएगा और रतलाम शहर इस हाईवे के केंद्र में है, इसीलिए यहां की जमीनों के दाम काफी महंगे हो गए हैं।
रतलाम शहर में प्रॉपर्टी के रेट बढ़े (MP News)
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के कारण रतलाम शहर में प्रॉपर्टी के रेट आसमान छू रहे हैं। विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा कि प्रमुख रेलवे जंक्शन और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे का केंद्र होने के कारण रतलाम शहर काफी महत्वपूर्ण हो गया है। अब शहर के विकास का रास्ता खुल गया है और दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे यहां बन रहा है, यही वजह है कि यहां प्रॉपर्टी के रेट दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। यहां बनी कॉलोनियों के दाम आसमान छूने लगे हैं।
इस एक्सप्रेस-वे के बनते ही वाहन चालक रतलाम से दिल्ली या मुंबई तक 22 घंटे की जगह 12 से 13 घंटे में आराम से सफर कर सकेंगे। साथ ही ट्रैफिक की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद यहां विकास भी तेजी से होगा, यही वजह है कि यहां की जमीन सोने से भी महंगी हो गई है।