Kal ka Mausam : देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम तेजी से रंग बदल रहा है। कुछ दिनों पहले ही कड़ाके की ठंड का कहर देखने को मिल रहा था। लेकिन अब गर्मी पसीने छुड़ा रही है। इस बार सर्दी ने जल्दी विदाई ली है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। IMD ने मध्य प्रदेश में दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे फिर से जोरदार ठंड महसूस होगी। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
देशभर के राज्यों में मौसम का मिजाज मिला-जुला है। कहीं ठंड का एहसास हो रहा है तो वही उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी परेशान कर रही है। फरवरी के महीने में ही गर्मी में पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन अब मध्य प्रदेश का मौसम करवट बदलने वाला है। यहां पर मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बरसात होगी।
इससे पहले दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार, प्रदेश की उत्तरी क्षेत्र खासकर ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के लगभग आठ जिलों में 18 और 19 फरवरी को गरज चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। इन जिलों में ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल है। इसके साथ इन जिलों और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बारिश वाला मौसम बनने वाला है। फरवरी महीने में यह तीसरा मौका है, जब मध्य प्रदेश में बारिश का दौर आएगा। इससे पहले फरवरी महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ तगड़ी बारिश और ओलावृष्टि का कहर देखने को मिला था। उसके बाद कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन अब फिर से बारिश शुरू होने वाली है।
पचमढ़ी और कटनी सबसे ठंडा
मध्य प्रदेश (MP Mausam) में न्यूनतम तापमान वाले शहरों की बात करें तो यहां 24 घंटे में पचमढ़ी सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया है जहां तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कटनी के करौंदी में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में 10.2 डिग्री सेल्सियस, कल्याणपुर में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
अभी भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। लेकिन उसका असर फिलहाल पहाड़ी राज्यों तक ही रहेगा। जहां तेज बारिश और बर्फबारी होगी। मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्के बादल आ सकते हैं। इस बीच 16 फरवरी से एक नया सिस्टम उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। जिसका असर मध्य प्रदेश (MP Weather) में भी देखने को मिलेगा मौसम में अचानक बदलाव आएगा। कई जगहों पर बरसात होगी और एक बार फिर ठंड बढ़ेगी।
सुबह और रात में महसूस हो रही ठंड
फिलहाल, प्रदेश (MP Mausam Update) में हल्की ठंड का दौर जारी है जहां सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो रही है। लेकिन आने वाले दिनों में ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश (MP ka Mausam) में 16 फरवरी को कुछ जिलों में हल्का कोहरा नजर आ सकता है। इस बीच बरसात को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन दिन में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। 17 फरवरी को भी हल्का कोहरा दिख सकता है। इस दिन भी बरसात की कोई संभावना नहीं है। परंतु बादल आसमान में छाए रहेंगे। कुल मिलाकर फरवरी के आखिर तक मौसम करवट लेगा। तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में बारिश भी होगी और रात में ठंड का असर तेज हो सकता है।
