MP News: मध्य प्रदेश में कृषि अधोसंरचना निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य देश में कृषि अधोसंरचना का विकास एवं विस्तार करना है। इस योजना के माध्यम से किसान कृषि अधोसंरचना के निर्माण के लिए बैंक से प्राप्त 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज छूट का लाभ सात वर्षों तक उठा सकते हैं।
इस योजना के तहत वेयरहाउस
इस योजना के तहत वेयरहाउस, साइलो, कस्टम हायरिंग सेंटर, कोल्ड स्टोरेज, सॉर्टिंग एवं ग्रेडिंग यूनिट, प्राइमरी प्रोसेसिंग यूनिट, एरोफोनिक फार्मिंग, हाइड्रोफोनिक फार्मिंग, वर्टिकल कार्मिंग, मशरूम फार्मिंग, स्मार्ट प्रिसिजन फार्मिंग के लिए अधोसंरचना का निर्माण किया जा सकता है।
योजना के तहत मध्य प्रदेश को वर्ष 2025-26 तक 7440 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया है। जिसके विरूद्ध कुल 10.860 प्रकरणों में 7,804 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है।
इसके अलावा 10.047 प्रकरणों में कुल 5978 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं, जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। केन्द्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश को 500 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया था, जिसके विरूद्ध 1240 करोड़ रुपए के कुल 2152 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं, जो आवंटित लक्ष्य का 248 प्रतिशत है। साथ ही 1745 प्रकरणों में कुल 721 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं।
केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के देश में सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश को वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में “पुरस्कार” से भी सम्मानित किया जा चुका है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 फरवरी को ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के किसानों को “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी किश्त भी वितरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दिन देवास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दिन देवास जिले के सोनकक्षा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में तीसरी किश्त के रूप में 6 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।
राज्य शासन के राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव विवेक कुमार पोरवाल ने 10 फरवरी को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
संभागायुक्त मनोज खत्री ने संभाग
संभागायुक्त मनोज खत्री ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को इस दिन जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन कार्यक्रमों में सांसद एवं विधायकों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रम का प्रसारण बड़ी स्क्रीन के माध्यम से करने को भी कहा है।
