Mustard Price today : सरसों के भाव अब बेलगाम होते जा रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सरसों के भाव में हो रही बढ़ोतरी अगले कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है। देश के प्रमुख मंडियो में सरसों के भाव की बात करें तो सरसों के रेट (sarso price today) इसके एमएसपी से काफी ऊपर चल रहे हैं। आइये जानते हैं किस मंडी में क्या चल रहे हैं सरसों के लेटेस्ट रेट
पिछले कई दिनों से सरसों के रेट में हो रही बढ़ोतरी ने अब और गति पकड़ ली है। इससे किसानों को सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (mustard minimum support price) से ऊपर अपनी सरसों बेचने का अवसर मिल रहा है। हालांकि पहले ही यह संभावना जताई जा रही थी कि दिसंबर में माह में सरसों के रेट सातवें आसमान पर होंगे।
ठीक उसी चाल पर सरसों का भाव (sarso ka bhav) दिखाई दे रहा है। किसानों की ओर से सरसों के रेट अभी और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। सीजन के शुरू में किसानों को सरसों को कम भाव पर बेचना पड़ा था लेकिन अब कई किसान स्टॉक की गई सरसों को ऊंचे रेट (mustard price) पर सरसों बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
MSP से ऊपर बिक रही सरसों
सरसों का भाव (mustard price hike) उसकी गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। इस समय देश की कई मंडियों (mandi bhav) में किसानों को सरसों का भाव MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक मिल रहा है।
सरसों का रेट प्रति क्विंटल (mustard rate)
राजस्थान और यूपी सहित कई राज्यों में सरसों के भाव 6500 रुपये (sarso ka taja bhav) प्रति क्विंटल से भी ऊपर पहुंच गए हैं। सरसों का न्यूनतम भाव ही एमएसपी को क्रोस कर गया है, अधिकतम भाव तो और भी ज्यादा पहुंच चुके हैं। रबी सीजन प्रमुख तिलहन फसल सरसों को राजस्थान में सबसे ज्यादा उगाया जाता है। यहां पर भी सरसों का रेट 6250 रुपये (mustard latest price) प्रति क्विंटल के करीब है। सरसों की बढ़ती कीमतों का असर सरसों तेल (sarso tel price) पर भी पड़ा है, इसके रेट भी हाई होते जा रहे हैं।
राजस्थान की मंडियों में सरसों का ताजा भाव (sarso ka bhav rajasthan)
मंडी का नाम | न्यूनतम | अधिकतम |
मंडावरी | 6037 | 6486 |
बरन | 6021 | 6063 |
बूंदी | 6076 | 6098 |
डूडू | 6110 | 6307 |
सूरतगढ | 6088 | 6100 |
कोटा | 6117 | 6207 |
प्रतापगढ़ | 6109 | 6136 |
सूरजगढ | 6256 | 6259 |
मदनगंज | 6225 | 6358 |
उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों का ताजा रेट (sarso ka bhav UP)
फतेहपुर सीकरी | 6156 | 6308 |
लखीमपुर | 6208 | 6226 |
वाराणसी | 6045 | 6230 |
अलीगढ़ | 6015 | 6189 |
हरदोई | 6107 | 6057 |
अन्य राज्यों की मंडियों में ऐसे रहा सरसों का भाव
अनाज मंडी | न्यूनतम | अधिकतम |
गोरखपुर (मध्य प्रदेश) | 6106 | 6160 |
कटनी (मध्य प्रदेश) | 6208 | 6255 |
सीहोर (मध्य प्रदेश) | 6080 | 6110 |
हिसार (हरियाणा) | 6230 | 6335 |
उनावा (गुजरात) | 6090 | 6100 |
कलोल (गुजरात) | 6131 | 6156 |
नोट : सभी मंडियों के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।