Namo Bharat Train : हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी नमो भारत ट्रेन चलेगी। इसके लिए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य सरकार ने हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन के लिए 34,000 करोड़ रुपये के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।
हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी नमो भारत ट्रेन चलेगी। इसके लिए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य सरकार ने हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन के लिए 34,000 करोड़ रुपये के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। अब डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली और हरियाणा आने-जाने वाले लोगों का सफर बेहद आसान होने वाला है।
हरियाणा की सैनी सरकार ने राज्य में नमो भारत ट्रेन के लिए 34,000 करोड़ रुपये के रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। अब डीपीआर को शहरी एवं आवास मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम होगा।
कहां बनेंगे स्टेशन?
इस प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा में नमो भारत ट्रेन के 9 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पंच गांव, बिलासपुर और धारूहेड़ा स्टेशन प्रस्तावित हैं। इससे हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र के लाखों लोगों को फायदा होगा।
सफर आसान हो जाएगा-
इसके पूरा होने के बाद दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम होते हुए धारूहेड़ा तक का सफर आसान हो जाएगा। नमो भारत ट्रेन के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद एक तरफ जहां परिवहन सुविधाएं मजबूत होंगी, वहीं दूसरी तरफ यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा। साथ ही गुरुग्राम और रेवाड़ी में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में भी इसकी अहम भूमिका होगी।