नवरात्रि व्रत पर बनाए ये हेल्दी रेसिपी,टेस्ट भी लाजवाब,जानिए इसके सरल रेसिपी के बारे में

नवरात्री का त्यौहार शुरू होने वाला है .कुछ लोग पुरे नो दिनों तक व्रत रखते है .नवरात्री के व्रत के नियम अलग अलग हो सकते है लेकिन उपवास के समय खाना स्वस्थ और हल्का होना चाहिए। कई बार व्रत रखने से इम्युनिटी कमजोर होने लगती है ऐसे में आपको व्रत के समय हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए व्रत के लोग कट्टु का आटा,सिघाड़ा आटा,नट्स,फल दूध,दही,मखाना जैसी चीजों का सेवन करते है। तो आज हम आपको ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे है जिसे नवरात्री के दिनों में आसानी से बनाकर सेवन सकते है तो चलिए जानते है इनके बारे में
साबूदाना और दही शेक -साबूदाना कार्बोहाइड्रेड पाया जाता है। साबूदाने में अच्छी मात्रा में आयरन,प्रोटीन के साथ कैल्शियम,विटामिन और खनिज पाए जाते है। साबूदाने के 100 ग्राम सेवन से 85.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेड और 0.2 ग्राम प्रोटीन के साथ कैलोरी पा सकते है। इसे बनाने के लिए साबूदाने को कुछ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दे। इसके बाद इसे उबाल ले।अब सारे फल को काट ले। एक बाउल में उबले हुए साबूदाने को दही,फल और मेवे के साथ मिला दे.अब इसके ऊपर शहद छिड़के।साबूदाना दही शेक बनकर तैयार है इसका सेवन करे .
राजगिरा का शेक -
राजगिरा का शेक बनाने के लिए सबसे पहले इसके राजगिरा के बीजो को गर्म पानी में फुला ले। एक नॉन स्टिक पेन गर्म करे,अब इसमें 1 चम्मच सूखे राजगिरा के दाने डाले। केला,स्ट्रॉबेरी और अनार के साथ छीलकर काट ले। सूखे अंजीर,बादाम को काट कर अलग रख ले। अब 2 हम्म्च दही 5 चम्मच शहद डाले।अब फलो की एक परत बना ले। इसके बाद सूखे अंजीर,बादाम डाले।