NCDEX Guar Futures में आज 7 जनवरी 2026 को लगातार दूसरे दिन भी बड़ी गिरावट आई है । ग्वार गम और ग्वार सीड दोनों ही कॉन्ट्रैक्ट्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है । इससे पहले कल भी एनसीडीईएक्स पर ग्वार वायदा लाल निशान में बंद हुआ था ।
जनवरी 2026 एक्सपायरी वाले GUARGUM (20 JAN 2026) कॉन्ट्रैक्ट में दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद भाव 321 रुपये की गिरावट के साथ फ़िलहाल 11166 रुपये पर कारोबार कर रहा है । इस कॉन्ट्रैक्ट ने आज के दिन का उच्च स्तर 11651 और निचला स्तर 11123 रहा। वहीं, फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला GUAR GUM (20 FEB 2026) कॉन्ट्रैक्ट भी दबाव में है । ताज़ा भाव 320 रुपये की गिरावट के साथ 11351 रुपये पर कारोबार करता नज़र आया । दिन का हाई 11745 और लो 11270 रहा।
ग्वार सीड सेगमेंट में भी गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है । GUAR SEED (20 JAN 2026) कॉन्ट्रैक्ट 159 रुपये की गिरावट के साथ फिलहाल 5832 रुपये पर कारोबार कर रहा है । आज के कारोबारी दिन के दौरान अभी तक दिन का उच्च स्तर 6015 और निचला स्तर 5770 दर्ज हुआ। वहीं फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला GUAR SEED (20 FEB 2026) भी कमजोर है । ताज़ा भाव 144 रुपये की गिरावट के साथ 5920 रुपये पर पर कारोबार कर रहा है । इस कॉन्ट्रैक्ट में अभी तक के कारोबारी दिन का हाई 6085 और लो 5851 बनाया है ।
NCDEX Guar Futures Price (07 January 2026)

ग्वार सीड वायदा कीमतों में भारी गिरावट, सप्लाई भी कमजोर
