Delhi NCR News : दिल्ली एनसीआर में रोजाना बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए सरकार की तरफ से अहम कदम उठाया गया है। अब सरकार की तरफ से एनसीआर के एक शहर के लिए नया प्लान तैयार किया गया हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम के बारे में विस्तार से।
देश के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सरकार की तरफ से अब देश के विकास की रफ्तार की नई गति प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से नई-नई पहल की जा रही है। अब सरकार की तरफ से दिल्ली एनसीआर के एक शहर के लिए नया प्लान तैयार किया गया है। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
राजधानी दिल्ली (Delhi News) से सटे इलाके नोएडा वासियों को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या से राहत दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की तरफ से खास प्लान तैयार किया गया है जिसकी तहत शहर की मुख्य सड़कों पर बहुत स्लिप रोड एवं यू टर्न को रिनोवेट करके नया रूप दिया जाएगा। इन सबके साथ क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण (Road widening) और फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। यह सब काम वाहनों की आवाजाही को आसान करने के लिए किए जा रहे है।
अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसलें से न केवल ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी बल्कि प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आएगी।
आएगी 300 करोड़ रुपये की लागत
नोएडा प्राधिकरण की इस योजना के तहत शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जो राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत मिलेंगे। इसका लक्ष्य 2026 तक पीएम 10 और पीएम 2.5 जैसे प्रदूषकों को 40% तक कम करना है। साथ ही, सड़कों और फुटपाथों पर आधुनिक मशीनों का उपयोग करके सफाई की जाएगी।
नोएडा की इन सड़कों पर होगा बदलाव
नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-63 छिजारसी पर FNG के दोनों तरफ फुटपाथ की चौड़ाई 650 मीटर तक बढ़ाएगा और एक अतिरिक्त लेन जोड़ेगा। साथ ही, ऑटो-टेंपो स्टैंड को चौकी के पास खाली जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। सेक्टर-62 से मामूरा तक सड़क को चौड़ा कर नई सर्विस रोड का भी निर्माण किया जा रहा है।
नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) कई चीजों में बदलाव करके ट्रैफिक और प्रदूषण को कम (Reduce traffic and pollution) करने की कोशिश कर रहा है। अब इस नए प्लान के तहत सेक्टर-62 गोलचक्कर की चौड़ाई 2 मीटर कम होगी, ऑटो स्टैंड शिफ्ट होगा, हाजीपुर रेड लाइट पर फुटओवर ब्रिज बनेगा, और पुलिस चौकी पीछे शिफ्ट होगी। DND और कालिंदी कुंज पर लूप और सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। सेक्टर-95 में पेड़ शिफ्ट कर सड़क बढ़ाई जाएगी। प्राधिकरण का दावा है कि इन बदलावों से नोएडा को जाम और प्रदूषण (Noida News) से राहत मिलेगी। सरकार की तरफ उठाया गया यह कदम काफी फायदेमंद साबित होगा।
