NCRमें संपत्ति के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रोपर्टी बिजनेस लगातार फलता फूलता जा रहा है। पूरे देश की अपेक्षा राजधानी के आसपास के शहरों में लगातार प्रोपर्टी के दाम बढ़ने से लोगों के लिए जमीन खरीदना बहुत महंगा सौदा हो चुका है। आम आदमी की पहुंच से जमीन दूर होती जा रही है। नौकरी पेशा भी जमीन खरीदने की बजाय किराए पर रहना ही मुनासिफ समझ रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार प्रोपर्टी के दाम बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते प्रोपर्टी के दामों ने लोगों को परेशान कर रखा है। एनसीआर (NCR Property Rates) के शहरों में प्रोपर्टी खरीदना आम आमदी के बस से बाहर हो चुका है। अलग अलग शहरों में एक बात कॉमन हो रही है, जो है प्रोपर्टी के रेट बढ़ना।
नोएडा में हुई बेहिसाब बढ़ौतरी
दिल्ली एनसीआर के शहर, दिल्ली से सटे हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट लगातार बढ़ रहा है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण होने से तो यहां प्रापर्टी के रेट बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार भी यहां की प्रोपर्टी (Noida Property Rates) खरीदने वालों में सुरक्षा का माहौल उतपन्न कर रही है।
दूसरी ओर नोएडा में आईटी कंपनियों और नामी बिल्डरों का आना इन्वेस्टर्स फ्रेंडली नीतियां और रुकी हुई रेजिडेंशियल परियोजनाओं को फिर से शुरू करने की रूचि दे रहा है।
152% और 121% की बढ़ोतरी हुई
रियल एस्टेट डाटा एनालिटिक्स फर्म प्रॉपइक्विटी ने रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2019 से 2024 के तक नोएडा (Property rates in Noida) में 152% और ग्रेटर नोएडा में 121% की बढ़ोतरी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमतों में दिखी है।
2019 में नोएडा में औसत लॉन्च कीमत 5910 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, जो सितंबर 2024 में बढ़कर 14,946 प्रति वर्ग फुट हो गई है। ग्रेटर नोएडा में यह कीमत 3900 से बढ़कर 8,601 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से बढ़े प्रोपर्टी के रेट
दिल्ली एनसीआर (delhi NCR property rates) में जेवर के पास नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Noida International Airport) जब से बनना शुरू हुआ है, तब से ही यहां पर प्रोपर्टी के दामों में जबरदस्त उछाल आया है।
साल 2020-21 में इस हवाई अड्डे को बनाना शुरू किया गया था। तब से ही यहां पर प्रोपर्टी के दामों (property rates in noida) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। अब तो रेट पहले से काफी ज्यादा हाई हो गए हैं।
आधुनिक सुविधाओं ने भी बढ़ाए प्रोपर्टी के दाम
साल 2020-21 में दिल्ली एनसीआर में रियल एस्टेट (real estate) में तेजी चल रही थी। इस कारण इस समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा की प्रॉपर्टीज (Greater Noida Property rates) में देश विदेश के अनेक निवेशकों ने जमकर निवेश किया।
जेवर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने इस क्षेत्र को प्रोपर्टी में निवेश (property investment) का खास केंद्र बना दिया। अनेक सुविधाओं के चलते यहां लगातार प्रोपर्टी के रेट बढ़े हैं।
आने वाले समय में और बढ़ेंगे रेट
कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिल्ली एनसीआर (delhi NCR property news) में बढ़ती सुविधाओं के कारण प्रोपर्टी के रेट भविष्य में और बढ़ेंगे। निवेशकों ने यहां शुरू से ही प्रोपर्टी निवेश करने में रुचि ली है।
निवेशकों की यह रुचि भी प्रोपर्टी के दामों (property rates hike) को बढ़ा रही है। कई बड़े प्रोजेक्ट्स यहां पर आ गए हैं, इनमें लग्जरी होम तक की सुविधाएं हैं। लोग महंगी प्रोपर्टी होने के बावजूद खूब खरीददारी कर रहे हैं।
5 साल में ही धड़ाधड़ बिक गईं प्रोपर्टी
2019 से लेकर साल 2024 तक ही केवल 5 साल में नोएडा (noida me property ke rate) में 31 हजार से ज्यादा प्रोपर्टी यूनिट्स लॉन्च की जा चुकी हैं। इसके अलावा 45 हजार 466 यूनिट्स को बेचा गया, जो कि एक बहुत बड़ा आंकड़ा है।
ग्रेटर नोएडा (greater noida me property rate) में लगभग 54 हजार 780 प्रोपर्टीज लॉन्च की तो लगभग 1 लाख 10 हजार प्रोपर्टी की बिक्री भी हुई। अलग अलग प्रोजेक्ट्स (property projects in noida) का यह आंकड़ा हर किसी को चौंका रहा है।
अधिक निर्माण लागत भी है रेट बढ़ने का कारण
नोएडा और ग्रेटर नोएडा (noida and greater noida) में अनेक जगह प्रति वर्ग फुट की कीमत कई हजार तक है। निवेशक यहां के रियल एस्टेट में खूब रुचि ले रहे हैं। कई प्रोजेक्ट्स (property projects in greater noida) लॉन्च हो गए हैं।
इन इलाकों में जगह कम व निर्माण लागत ज्यादा है। ऐसा होने पर प्रति वर्ग फुट का रेट (property rates in greater noida) काफी ज्यादा हाई हो गया है। इसलिए प्रोपर्टीज के रेट भी बढ़ गए।
