Car Buying Tips : देश भर में गाड़ियों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में अगर आप भी नहीं कार खरीदने के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो आपको नई कार खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लेना चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं नई कार खरीदने से जुड़ी इस जानकारी के बारे में विस्तार से।
नई कार खरीदना अक्सर हर किसी का सपना होता है। जब भी हम कर खरीदने का प्लान बनाते हैं तो हमारे सामने कई सारे विकल्प आ जाते हैं जैसे हैचबैक, सेडान तथा SUV आदि। इन सब में से एक सही विकल्प का चुनाव करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा गाड़ी खरीदते वक्त हमें उसके फीचर्स, माइलेज तथा सेफ्टी से जुड़ी (Car Buying Tips) हर चीज को बारीकी से जान लेना चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं उन जरूरी बातों के बारे में जो आपको नई गाड़ी खरीदने से पहले जरूर ध्यान रखनी चाहिए।
सबसे पहलें देखना चाहिए बजट
नई गाड़ी की खरीदारी (Buying a new car) करते वक्त सबसे पहले हमें हमारे बजट के बारे में जान लेना चाहिए और फिर देखना चाहिए कि इस बजट के हिसाब से हमारे पास किन-किन गाड़ियों के ऑप्शन है। अगर आपका बजट 7 से 8 लाख रुपए का है तो छोटी हैचबैक गाड़ी आपके लिए सही रहेगी। अगर आपका बजट 10 से 12 लाख रुपए का है तो कितने पैसों में आप एक कॉम्पैक्ट सेडान खरीद सकते हैं, वहीं अगर आपका बजट 7 लाख से 15 लाख रुपए तक का है तो आप एक कॉम्पैक्ट SUV खरीद सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले आपको अपने बजट के बारे में जानना चाहिए।
गाड़ी की पावर भी देखनी जरूरी
भारतीय बाजार में कई तरह की गाड़ियां (Car Buying Tips In Hindi) है जैसे पेट्रोल इंजन, डीजल इंजन, CNG तथा इलेक्ट्रिक कारें आदि और यह सब पावर के मामले में एक दूसरे से अलग-अलग होती है। अगर आप एक काम खर्च की गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ी आपके लिए बेस्ट है वहीं अगर आप ज्यादा स्पीड से चलने वाली गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो डीजल और पेट्रोल इंजन की कारे आपके लिए सही साबित होगी।
माइलेज और परफॉर्मेंस
नई कार खरीदते (New Car Buying Tips) समय लोग माइलेज पर ज्यादा ध्यान देते हैं। डीजल कारों की माइलेज बेहतर होती है, लेकिन प्रदूषण ज्यादा होने के कारण लोग डीजल कार खरीदने से बचते हैं। पेट्रोल और सीएनजी कारों की स्वीकार्यता ज्यादा है। सीएनजी और हाइब्रिड कारें माइलेज में पेट्रोल-डीजल कारों से बेहतर हैं। लेकिन किफायती कीमत की वजह से पेट्रोल कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं और माइलेज में भी अच्छी होती हैं। अगर फ्यूल खर्च से बचना है तो इलेक्ट्रिक कारें सबसे बेस्ट हैं। वहीं, परफॉर्मेंस के लिए पेट्रोल और डीजल कारों की भारत में ज्यादा स्वीकार्यता है।
फीचर नए या पुरानें
कार खरीदते वक्त हर कोई उसके फीचर्स (Best Features In Car) के बारे में जानना पसंद करता है। आराम, सुविधा और नई तकनीकी से जुड़े फीचर्स आजकल कारों में ज्यादा मिलते हैं। TATA, Mahindra, Kia, MG, Maruti, Hyundai, Toyota और Renault जैसी कंपनियां अपनी कारों में ऐसे-ऐसे फीचर्स दे रही हैं, जिनकी ग्राहकों ने कल्पना भी नहीं की होगी। अगर आपको बेसिक फीचर्स वाली कार चाहिए, तो कम कीमत में भी विकल्प मिल जाएगा। वहीं, ज्यादा पैसे खर्च करने पर मनचाहे फीचर्स वाली कार मिल सकती है।
सेफ्टी फीचर का रखें ध्यान
कार खरीदते समय लोगों को उसके सेफ्टी फीचर्स (Safety Features In Car) पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योकि जितने ज्यादा सेफ्टी फीचर्स होंगे, उतना ही सही रहेगा। कार में कम से कम 6 एयरबैग जरूर होने चाहिए। 360 डिग्री कैमरा और ADAS (अडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स मिल जाएं तो सोने पर सुहागा। रियर वाइपर्स और डीफॉगर जैसी बेसिक चीजें भी जरूरी हैं।
कुल मिलाकर, किसी भी बजट की कार खरीदें, लेकिन सेफ्टी फीचर्स से समझौता बिल्कुल न करें — क्योंकि ये आपकी सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
