New City Project : देशभर में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर राजधानी के कुछ किलोमीटर के दायरे में एक नया शहर (New City Near Delhi) बसाया जाने वाला है। ये शहर 300 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जाने वाला है। इस शहर में आपको एक से बढ़कर एक आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। खबर के माध्यम से जानिये इस नये शहर के बारे में।
उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। सरकार ने अब यहां पर एक नया शहर बसाने की तैयारी कर ली है। इस शहर की वजह से लोगों को काफी लाभ होगा। साथ ही में इसकी वजह से रोजगार (New City in UP) के भी कई नए मौके बनने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी में बनने वाले इस नए शहर के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
उत्तर प्रदेश सरकार ने उठाया कदम
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026 के बजट में नए टाउनशिप प्रोजेक्ट्स के लिए 3,500 करोड़ रुपये की राशि को अदा कर दिया है। इस योजना के तहत, मेरठ में लगभग 35 साल बाद नई हाउसिंग स्कीम (new housing scheme) की शुरुआत कर दी गई है। आगरा में 33 साल और लखनऊ में 22 साल बाद नई हाउसिंग स्कीम भी शुरुआत कर दी गई है। हालांकि बुलंदशहर में पहली बार इंडस्ट्रियल स्कीम की शुरुआत की गई है।
300 हेक्टेयर भूमि पर होगी डेवलपमेंट
ये टाउनशिप दिल्ली रोड पर मोहिउद्दीनपुर में 300 हेक्टेयर में फेज वन और फेज टू में डेवलप की जा रही है। इस प्रोजेक्ट को मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी (MEDA New Project) डेवलप कर रही है। किसानों की सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जा रही है और अब तक लगभग 150 हेक्टेयर जमीन को एक्वायर किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट के पहले फेज को आगे बढ़ाने में मदद मिलने वाली है।
राज्य सरकार ने उठाया बड़ा कदम
राज्य सरकार दोनों फेज के डेवलपमेंट के लिए कुल 1,258 करोड़ रुपये देने पर सहमत हो गई थी। इस बारे में MEDA को अब तक 809 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। साथ ही में 11 जनवरी 2024 (UP Devlopment) को 200 करोड़ रुपये, 27 दिसंबर 2024 को 200 करोड़ रुपये और 27 मार्च 2025 को 403 करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है। आने वाले बजट से लगभग 400 करोड़ रुपये और मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
टाउनशिप में मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
यह टाउनशिप मॉडर्न सुविधाओं से लैस होने वाली है। यहां रेजिडेंशियल प्लॉट, पार्क, सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम और दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाने वाला है। अधिकारियों का मानना है कि ये प्लान मेरठ (New Merut) के शहरी विस्तार को एक नई दिशा प्रदान करने वाला है और घरों की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी ये काफी मदद करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सीड फंडिंग के रूप में सरकारी मदद से जमीन अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन और दूसरे शुरुआती काम में तेजी आने वाली है। जमीन अधिग्रहण (land acquisition) का प्रोसेस किसानों की सहमति से ट्रांसपेरेंट तरीके से किया जा रहा है।
घरों के बढ़ेंगे ऑप्शन
नई टाउनशिप के डेवलपमेंट की वजह से न सिर्फ घरों के ऑप्शन बढ़ेंगे बल्कि लोकल रोजगार के मौके भी मिलने वाले हैं। दिल्ली रोड के पास होने की वजह से इस इलाके को भविष्य का एक अहम रियल एस्टेट डेस्टिनेशन के रूप में बनकर सामने आ रहा है। सरकार और MEDA अधिकारियों (land acquisition For New City) ने बताया है कि बजट फंडिंग से, ये प्रोजेक्ट तय समय में पूरा हो जाएगा, इससे मेरठ का सुव्यवस्थित और मॉडर्न रेजिडेंशियल इलाका पक्का होगा, जिसकी दिल्ली NCR से डायरेक्ट कनेक्टिविटी होगी। ये दिल्ली से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर बसा होगा।
