New City : सरकार की तरफ से देश भर में नए-नए एक्सप्रेसवे तथा रेलवे लाइन के विस्तार को मंजूरी दी जा रही है। अब पांच गांव की जमीन पर एक और नया शहर बताया जाएगा, जिसकी वजह से आसपास की इलाके के लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा तथा इस नए शहर में आने वाली जमीनों की कीमत काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
देश के विकास की रफ्तार को नई दिशा प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब फिर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की तरफ से एक नया कदम उठाया गया है जो आसपास के इलाकों की जमीनों को चांदी (Property Price) की तरह महंगी कर देगा। आपको बता दे की गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने दिल्ली-NCR क्षेत्र के पास ‘हरनंदीपुरम’ नाम की एक नई और आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
सर्किल रेट से 4 गुना अधिक मुआवजा
लगभग 521 हेक्टेयर में फैलने वाली इस परियोजना के लिए 8 गांवों की जमीन ली जाएगी। पहले चरण में 5 गांवों की करीब 350 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण और विकास कार्य किया जाएगा। नए शहर को बसाने की इस योजना की सबसे अहम बात यह है कि किसानों की जमीन उनकी सहमति से खरीदी जा रही है और बदले में उन्हें सर्किल रेट (Land circle rate) से 4 गुना अधिक पैसा दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण इस परियोजना को सहमत रूप से स्वीकार कर रहे हैं।
टाउनशिप परियोजना में तेजी लाने के उद्देश्य से भूमि का सैटेलाइट सर्वे (Land satellite survey) शुरू कर दिया गया है, जिससे जमीन की ऊंचाई, ढाल और जलभराव की स्थिति जैसी तकनीकी जानकारियां जुटाई जा सकेंगी। इस प्रोजेक्ट का विस्तृत नक्शा और प्रस्तुति 16 जनवरी को प्रस्तुत की जाएगी, जिसके बाद इसे आम लोगों के लिए औपचारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।
अभी तक लगभग 55 हेक्टेयर जमीन से जुड़े दस्तावेजी कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया (Land acquisition process) तेजी से जारी है। इस योजना में नगला फिरोज मोहनपुर सबसे अहम क्षेत्र है, जहां से सर्वाधिक भूमि ली जा रही है। साथ ही मथुरापुर, शमशेर, चंपतनगर और भानरा खुर्द के गांवों की जमीन भी इस अत्याधुनिक टाउनशिप का हिस्सा होगी।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय योजना तैयार की गई है। इस राशि का बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराया गया है, जबकि शेष धनराशि प्राधिकरण अपने संसाधनों से जुटाएगा।
शिक्षा और व्यावसायिक हब होंगे मौजूद
हरनंदीपुरम (Harnandipuram) को केवल आवासीय क्षेत्र के रूप में नहीं, बल्कि एक सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां चौड़ी सड़कों के साथ शिक्षा संस्थान, चिकित्सा सुविधाएं, हरित क्षेत्र और व्यावसायिक हब मौजूद होंगे। इस नए शहर के बस जाने से नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिलेगा और साथ ही रोजगार के नए अवसर (New employment opportunities) पैदा होंगे, जिससे पूरे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
