Expressway Update : देशभर में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर जल्द ही 5 नए एक्सप्रेसवे की शुरुआत होने वाली है। इन एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से देश (Expressway in India) की प्रगति को नई रफ्तार मिल जाएगी। साथ ही साथ रोगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
भारत एक तेजी से विकसित हो रहा देश हैं, ऐसे में यहां पर आए दिन नए नए एक्सप्रेसवे को बनाया जा रहा है। इन एक्सप्रेसवे (Expressway news) के बनने की वजह से देश की प्रगति को एक नई रफ्तार मिल रही है, साथ ही में रोजगार के भी नए नए मौके बन रहे हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इन नए एक्सप्रेसवे के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
एक्सप्रेसवे नेटवर्क में आया सुधार
भारत में तेजी से विकसित हो रहा एक्सप्रेसवे नेटवर्क आने वाले सालों में देश की यात्रा व्यवस्था को पूरी तरह से बदलने वाला है। नए एक्सप्रेसवे सिर्फ लंबी सड़कें नहीं हैं, बल्कि ये आर्थिक विकास, व्यापार और पर्यटन को तेज करने वाले बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट भी बनकर सामने आ रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों को भी तेज और आधुनिक सड़क नेटवर्क से कनेक्ट कर दिया जाए। इसकी वजह से यात्रा का समय काफी हद तक कम हो जाएगा। लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी इसकी वजह से काफी लाभ होने वाला है।
अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे की होगी शुरुआत-
2026 तक भारत में कई बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट आम लोगों के लिए खुलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इनमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे (Ahmedabad-Dholera Expressway) और बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे को शामिल किया गया है। इन परियोजनाओं के शुरू होने की वजह से कई राज्यों के शहरों की कनेक्टिविटी काफी हद तक बेहतर हो जाएगी। साथ ही में वहां पर रहने वाले लोगों के लिए रियल एस्टेट और व्यापार के नए नए मौके बनने वाले हैं।
2026 में शुरू होंगे ये प्रोजेक्ट
आने वाले सालों में भारत का रोड नेटवर्क तेजी से मजबूत होने वाली है। कई बड़े एक्सप्रेसवे (Expressway News) लगभग तैयार हो चुके है। इन एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से इन एक्सप्रेसवे को जल्द ही ट्रैफिक के लिए खोले जा सकता है। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से बड़े शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
Delhi-Mumbai Expressway की होगी शुरुआत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत के सबसे बड़े और आधुनिक हाईवे प्रोजेक्ट्स में शामिल किया गया है। लगभग 1,350 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे देश के छह राज्यों से होकर गुजरेगा और दिल्ली को सीधे मुंबई से कनेक्ट कर देगा। ये परियोजना भारतमाला परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने वाला है। इसे चरणों में पूरी किया जा सकता है। एक्सप्रेसवे हरियाणा (Delhi-Mumbai Expressway News) के सोहना से शुरू होकर गुजरात के सूरत तक पहुंच जाएगा और आगे मुंबई से कनेक्ट होगा। इसके बनने की वजह से राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई बड़े शहरों को लाभ होने वाला है। जयपुर, कोटा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सूरत जैसे शहरों की कनेक्टिविटी में भी सुधार होने वाला है।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बड़ा लाभ
लगभग 650 किलोमीटर लंबा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण रोड प्रोजेक्ट होने वाला है। ये एक्सप्रेसवे दिल्ली से शुरू होकर पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के कटरा तक पहुंच जाएगा। इसके बनने की वजह से दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर (Delhi-Amritsar-Katra Expressway) के बीच यात्रा में काफी तेजी आएगी। यह मार्ग खास तौर पर वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी माना जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 40,000 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दिल्ली से कटरा का सफर पहले की तुलना में काफी कम समय में पूरा हो सकेगा। इसके साथ ही में इस प्रोजेक्ट की वजह से धार्मिक पर्यटन, होटल उद्योग और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इंडस्ट्री और निवेश को भी मिलेगा बढ़ावा
गुजरात में बन रहा अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे भी जल्द शुरू होने वाला एक महत्वपूर्ण हाईवे प्रोजेक्ट को काफी लाभ होगा। इसके चालू होने के बाद अहमदाबाद से धोलेरा तक का सफर लगभग 40 से 45 मिनट में पूरा किया जा सकता है। ये एक्सप्रेसवे धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (Ahmedabad-Dholera Expressway) और धोलेरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से भी कनेक्ट कर दिया जाएगा। इसकी वजह से उद्योग, निवेश और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। ये प्रोजेक्ट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे नेटवर्क का भी एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे-
गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनने की तैयारी में हैं। लगभग 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक पहुंच जाएगा। इसके रास्ते में राज्य के लगभग 12 जिले कनेक्ट होंगे। इसकी वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Ganga Expressway) और पूर्वांचल के बीच यात्रा में काफी सुधार आएगा। 2026 की शुरुआत तक इसके पूरी तरह शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट के चालू होने की वजह से व्यापार, कृषि उत्पादों की ढुलाई और यात्रियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है।
दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी हो जाएगी बेहतर
बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे दक्षिण भारत का एक अहम रोड प्रोजेक्ट (Bengaluru-Chennai Expressway Project) होगा है। लगभग 258 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होकर गुजरेगा। ये चार लेन का एक्सप्रेसवे रहने वाला है। इसको NHAI के द्वारा बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 18,000 करोड़ रुपये हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे (Bengaluru-Chennai Expressway) का निर्माण होने की वजह से चेन्नई और बेंगलुरु के बीच यात्रा पहले से तेज और सुरक्षित हो जाएगी। अभी दोनों शहरों के बीच दूरी लगभग 350-380 किलोमीटर के आसपास है, हालांकि नए एक्सप्रेसवे से सफर का समय काफी कम हो जाएगा। इस रूट पर होसकोटे, मलूर, कोलार, चित्तूर, रानीपेट और श्रीपेरंबदूर जैसे कई शहर भी कनेक्ट होंगे।
सड़क यात्रा की बदलेगी तस्वीर
इन सभी नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स के शुरू होने की वजह से भारत की रोड कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव दर्ज किया जाएगा। तेज सड़क नेटवर्क से यात्रा का समय कम होगा, लॉजिस्टिक्स और व्यापार को गति (Expressway Benefits) मिलेगी और पर्यटन उद्योग को भी लाभ होने वाला है। उम्मीद लगाई जा रही है कि 2026 तक इन एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद भारत में सड़क यात्रा पहले से कहीं ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बन जाएगी।
