Expressway News : योगी सरकार का मानना है कि प्रदेश में सड़क परिवहन को मजबूती प्रदान करने से राज्य के विकास के रफ्तार को नई दिशा प्रदान होगी। उत्तर प्रदेश में लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे बिछाए जा रहे है। अब उत्तर प्रदेश में एक और एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य (land acquisition work) शुरू होने वाला है जहां 6 लेन के मार्ग का निर्माण होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए नए-नए कदम उठाएं जा रहे है। फिलहाल देश में उत्तर प्रदेश (UP News Hindi) सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब एक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण (Construction of new expressways) कार्य में तेजी देखने को मिली है। आपको बता दे की गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे परियोजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
यह प्रस्तावित मार्ग बिजनौर जिले के बीचों-बीच से होकर गुजरेगा। यह मुरादाबाद से शुरू होकर नूरपुर, नहटौर, किरतपुर और मंडावर होते हुए मुजफ्फरनगर की सीमा में पहुंचेगा। मंडावर इलाके के गावं रामजीवाला के सामने गंगा नदी पर लगभग 2,750 मीटर लंबा पुल निर्मित किया जाएगा। इस नए एक्सप्रेसवे (new expressways) के शुरू होने से आसपास के इलाकों में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी और ट्रैफिक जाम की समस्या (traffic jam problem) छुटकारा मिलेगा। जमीन लेने से पहले की सारी जरूरी तैयारी गांव और जिले के स्तर पर की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (State Chief Minister Yogi Adityanath) की प्राथमिक परियोजनाओं में शामिल गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Expressway) की टोटल लंबाई लगभग 700 किलोमीटर प्रस्तावित है और इसे 6 लेन में बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा चुकी है। यह रास्ता मुरादाबाद और अमरोहा से नूरपुर, नहटौर, बरूकी, किरतपुर होते हुए मंडावर से मुजफ्फरनगर की ओर बढ़ेगा।
परियोजना से जुड़े विभाग (Project related departments) स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने में जुटे हैं। जिन गांवों से होकर एक्सप्रेसवे गुजरेगा, उनकी सूची तैयार कर ली गई है तथा भूमि अधिग्रहण से पहले संबंधित गाटा संख्याएं भी मांगी गई हैं। मंडावर क्षेत्र के ग्राम रामजीवाला के निकट गंगा पर लगभग 2,750 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 35 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और निर्माण कार्य पूर्ण करने की समयसीमा वर्ष 2028-29 तय की गई है।
बिजनौर के रामजीवाला से होगा प्रवेश
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Expressway) मुजफ्फरनगर से होते हुए मंडावर क्षेत्र के ग्राम रामजीवाला में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह मंडावर कस्बा, किरतपुर, बरूकी, नहटौर और नूरपुर से गुजरते हुए अमरोहा की सीमा में पहुंचेगा।
इस मार्ग से बिजनौर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और गोरखपुर जैसे जिले जुड़ेंगे।
साथ ही यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे और Delhi-Dehradun Expressway भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
जिले के विकास को मिलेगा बढ़ावा
एक्सप्रेसवे के निर्माण (construction of expressways) के बाद जिले की कनेक्टिविटी पूर्वांचल सहित अन्य राज्यों से मजबूत होगी। परिवहन गतिविधियों में तेजी होगी, औद्योगिक निवेश को बढावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अतिरिक्त, जिले के प्रमुख शहरों में लगने वाले यातायात जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
