Expressway News : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इस एक्सप्रेसवे (New Expressway Project) को बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 900 करोड़ रुपये खर्च आने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी में बनने वाले इस एक्सप्रेसवे के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
यूपी में आए दिन सरकार कोई न कोई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर काम करती दिख जाती है। बता दें कि अब सरकार एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यहां पर अब एक नया एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) बनाने को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु हो गई है। ऐसे में अब जल्द ही इस एक्सप्रेसवे पर वाहन की आवाजाही की जा सकेगी। खबर के माध्यम से जानिये यूपी में बनने वाले इस नए एक्सप्रेसवे के बारे में।
गंगा एक्सप्रेस वे के साथ बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेस वे व आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे (Link Expressway) स्वीकृत कर दिया गया है। इसके लिए तहसील सदर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दोपहर बाद किसान से पहला बैनामा कराया जा रहा है। इस अवधि के दौरान किसान को मिठाई खिलाकर व उपहार देकर सम्मानित भी किया जाने वाला है। प्रदेश सरकार (UP Government Latest Update) ने साल 2025 के बजट में 92 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराने को 900 करोड़ रुपये अवमुक्त किए थे। यूपीडा व राजस्व विभाग तभी से भूमि खरीदने की कार्रवाई में लग गए थे।
किसानों को दी बधाई
गांव सिरमौरा तराई निवासी किसान रूपलाल ने मंगलवार को लगभग तीन बजे तहसील सदर स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय आकर अपनी दो बीघा तीन विस्वा जमीन का बैनामा यूपीडा (UPEIDA New Project) के पक्ष में करा दिया गया है। इस अवधि के दौरान तहसीलदार सदर सनी कनौजिया, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, राजस्व निरीक्षक अशोक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बैनामा हो जाने के बाद तहसीलदार व सब रजिस्ट्रार रविकांत यादव ने किसान को घड़ी देकर व मुंह मीठा कराकर सम्मानित कर दिया है। तहसीलदार ने बताया है कि रूपलाल के बैंक खाते में 1948240 रुपये की राशि को भेजा जाएगा।
25 हजार किसानों से होगा भूमि का बैनामा
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि पहली रजिस्ट्री करा दी गई है। तहसील सदर क्षेत्र में 30 राजस्व गांव के लगभग 25 हजार किसानों से भूमि का बैनामा कराया जाएगा। लगभग 500 हेक्टेयर भूमि (Farrukhabad Link Expressway) के बैनामे होने वाले हैं। ये प्रक्रिया तेजी से चलेगी। यूपीडा ने फिलहाल तहसील सदर के मदनपुर, नीबकरोरी, भगुना अतनपुर, बरौन, अदिउली, रसीदपुर, बाबरपुर व हाथीपुर गांव को होल्ड कर दिया है। अमृतपुर तहसील के गांव गांधी, उजरामऊ नया गांव, शेराखार व बिलावलपुर को होल्ड (Farrukhabad Link Expressway News) पर रखा गया है। प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे व आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट करने वाला है।
