New Expressway Update : हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सफर को आसान और तेज करने के लिए सरकार एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे और हाईवे बनवा रही है। अब हाल ही में सरकार ने इन दो बड़े राज्यों के बीच नया एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा की है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 32 किलोमीटर होगी। बता दें कि एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 43 गांव से जमीन खरीदी जाएगी। एक्सपर्ट का कहना है कि इन गांव में एक्सप्रेसवे की वजह से जमीन के रेट तेजी से बढ़ेंगे। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे मजबूत राज्य है। अब हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार एक और नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी कर रही है। यह एक्सप्रेसवे (New Expressway) दोनों राज्यों के विकास गति को रफ्तार देगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा काफी आसान और तेज हो जाएगी। इसके साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर इतना आएगा खर्चा –
यह नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressway) लगभग 32 किलोमीटर लंबा होगा और इसके निर्माण पर लगभग 2300 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। यह एक्सप्रेसवे पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरचेंज को टप्पल (अलीगढ़) स्थित यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से कनेक्ट होगा। इससे न केवल दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना आसान हो जाएगा, बल्कि ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
इन शहरों का सफर होगा आसान –
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल और गुरुग्राम जैसे शहरों के बीच सफर काफी आसान हो जाएगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) तक की यात्रा अब सिर्फ 1 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे मथुरा, आगरा और आसपास के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।
43 गांव से खरीदी जाएगी जमीन –
बता दें कि इस परियोजना के लिए अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की भूमि अधिग्रहित (land acquired) की जाएगी। इनमें अंडला, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, अर्राना, जरारा, तरौरा, नयावास, मऊ, चौधाना, बांकनेर जैसे प्रमुख गांव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और अन्य गांवों की भूमि भी परियोजना में ली जाएगी। इस प्रोजेक्ट की वजह से इन सभी गांव के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और यहां जमीन के रेट तेजी से बढ़ेंगे।
एक्सप्रेसवे के बनने से होगा ये फायदा –
हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressway) बनने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी काफी कम हो जाएगी और नोएडा से गुरुग्राम की यात्रा में ज्याद समय नहीं बर्बाद होगा। एक्सपर्ट का मानना है कि यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय यातायात को आसान और बेहतर बनाएगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।
यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनाया जाएगा, जिससे अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा सुगम हो जाएगा। वहीं हरियाणा सरकार ने इस एक्सप्रेसवे को तय समय पर बनाने का लक्ष्य रखा है ताकि आम जनता जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सके।
