New Expressway – केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इन दो राज्यों की बीच एक नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (greenfield expressway) को मंजूरी दी है। 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे दोनों राज्यों के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाएगा। दूरी भी करीब 75 किलोमीटर तक घट जाएगी… इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश (Madhya Pardesh) और राजस्थान को बड़ी सौगात दी है। शनिवार को विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दोनों राज्यों को जोड़ने वाले नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की घोषणा की। यह एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश के सागर से राजस्थान के कोटा (Kota of Rajasthan) तक बनेगा, जिसे कोटा-विदिशा-सागर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नाम दिया गया है। इस परियोजना पर करीब 16 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।
कोटा-विदिशा-सागर नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे-
नितिन गडकरी ने कोटा-विदिशा-सागर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Kota-Vidisha-Sagar Greenfield Expressway) को मंजूरी देते हुए बताया कि इसकी कुल लागत 16 हजार करोड़ रुपये होगी। इसके बन जाने के बाद कोटा से सागर तक का सफर बहुत ही आसान और तेज़ हो जाएगा। इस नए एक्सप्रेसवे के कारण दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 75 किलोमीटर तक घट जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना से मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोग भोपाल-कानपुर, लखनऊ-कानपुर और दिल्ली-मुंबई (Delhi-Mumbai) जैसे मार्गों का लाभ भी आसानी से उठा सकेंगे।
एमपी में 1 लाख करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी-
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने विदिशा में मंच से बताया कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, जिनकी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक मध्य प्रदेश (MP) में कुल 2 लाख करोड़ रुपये के काम पूरे या चल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने 181 किलोमीटर लंबी आठ सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं और ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों (Driving Training Centers) की सौगात दी।
एमपी को मिली ये सौगातें-
– नसरुल्लागंज से रेती-बुदनी (Nasrullaganj to Reti-Budni) के लिए फोरलेन रोड को मंजूरी। गडकरी ने कहा कि टू लेन रोड हम कर रहे हैं 1 हजार करोड़ का लेकिन अब मैं फिर से 1 हजार करोड़ रुपये मंजूर करके एनएचएआई (NHAI) को 4 लेन रोड बनाने का डीपीआर बनाने का काम देता हूं।
– वन-टाइम इंप्रूवमेंट (One-Time Improvement) में 50 प्रोजेक्ट के लिए साढ़े 4 हजार करोड़ की मांग को नितिन गडकरी ने मंजूरी दी है।गोपालपुर-भेरूंदा रोड को लेकर गडकरी ने ऐलान किया कि राज्य सरकार लैंड कर दे मैं सीमेंट कंक्रीट (cement concrete) का रोड बनवा दूंगा। इतना ही नहीं जहां पुराना एनएच था वहां वन-टाइम इंवेस्टमेंट कर व्हाइट टॉपिंग रोड बना दी जाएगी।
– विदिशा में 4 हजार करोड़ रूपये से उत्तरी बायपास (northern bypass) बनाने की घोषणा, गडकरी ने कहा कि विदिशा के दक्षिणी बायपास का अभी काम चल रहा है उसके उद्घाटन के लिए जरूर आऊंगा और तभी उत्तरी बायपास का भी भूमिपूजन कर दूंगा।
– ग्वालियर-भोपाल-नागपुर ग्रीन एक्सप्रेसवे (Gwalior-Bhopal-Nagpur Green Expressway) 40 हजार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। जिसे जल्द ही मंजूरी दी जाएगी। इसके बनने से कम से कम 8 घंटे का टाइम ग्वालियर से नागपुर तक के सफर में बचेगा।
– दो नेशनल हाईवे (National Highway) के बीच कनेक्टिविटी बनाने के लिए सिंरोज-बीना रोड (Sinroj-Bina Road) बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 57 किमी. है और इसे बनाने में 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
– सिंहस्थ के लिए उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन (Ujjain-Jhalawar four-lane), 2500 करोड़ रुपये
– बदनावर-टिमरनी रोड 1900 करोड़
– झाबुआ के थांदला से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (Delhi-Mumbai Expressway) से कनेक्टिविटी के लिए रोड बनाया जाएगा।
