New Expressway in Delhi-NCR – दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही इस क्षेत्र में एक नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगा और जाम की समस्या को कम करने में मदद करेगा… निर्माण के साथ क्षेत्र में यातायात सुगम और समय की बचत होगी-
देश अब एक्सप्रेसवे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग राज्यों में एक्सप्रेसवे का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे लंबी दूरियां सिमटकर घंटों और मिनटों में बदल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में पहले से ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway), यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु है।
वहीं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काम तेज़ी से जारी है। अब दिल्ली-एनसीआर (NCR) में जल्द ही एक और नए एक्सप्रेसवे का काम शुरू होने जा रहा है।
देश अब एक्सप्रेसवे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग राज्यों में एक्सप्रेसवे का तेज़ी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे लंबी दूरियां सिमटकर घंटों और मिनटों में बदल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में पहले से ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway and Eastern Peripheral Expressway) पर यातायात सुचारु है। वहीं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर काम तेज़ी से जारी है। अब दिल्ली-एनसीआर में एक और नए एक्सप्रेसवे का काम जल्द शुरू होने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर में कहां बनेगा अगला एक्सप्रेसवे-
दिल्ली-एनसीआर में जिस नए एक्सप्रेसवे की बात हो रही है, वह गौतमबुद्ध नगर जिले में बनेगा। यह एक्सप्रेसवे नोएडा में सेक्टर 94 स्थित गोलचक्कर से शुरू होकर यमुना पुश्ते (Yamuna Pushte) के पास सेक्टर 150 तक बनाया जाएगा। इससे नोएडा और आसपास के इलाकों में यातायात को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कितनी लंबाई का होगा नया एक्सप्रेसवे-
नोएडा में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) के विकल्प के तौर पर प्रस्तावित इस नए एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 31.2 किलोमीटर होगी। इसे यमुना नदी के किनारे बनाने का प्रस्ताव है। पिछले साल हुई बोर्ड बैठक में नोएडा अथॉरिटी ने यमुना पुश्ते पर एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए यूपीईआईडीए (UPEIDA) को मंजूरी दी थी। इससे जुड़े प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में औपचारिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।
दो महीने में तैयार होगी डीपीआर (DPR)-
UPEIDA की सलाहकार एजेंसी के अधिकारियों ने यमुना पुश्ते पर बनने वाले इस 6-लेन एक्सप्रेसवे के संभावित स्थानों का निरीक्षण किया है। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे के लिए DPR दो महीने में तैयार हो जाएगी। एजेंसी के तीन अधिकारी मंगलवार, 10 मार्च को नोएडा पहुंचे थे।
अधिकारियों ने यमुना पुश्ते का किया निरीक्षण-
एजेंसी के अधिकारियों ने सुबह करीब 11.30 बजे सेक्टर 6 स्थित नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर में चीफ इंजीनियर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे सभी अधिकारियों ने मौके पर जाकर यमुना पुश्ते का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक यमुना पुश्ते की वर्तमान स्थिति का मुआयना किया।
इस दौरान अधिकारियों ने यमुना पुश्ते को चौड़ा करने और इस पर एलिवेटेड रोड बनाए जाने की संभावनाओं का भी अध्ययन किया। उन्होंने दोनों तरफ चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। शाम करीब 5.30 बजे एजेंसी के अधिकारी यमुना प्राधिकरण के दफ्तर लौटे। निरीक्षण के दौरान नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सेक्टर 94 से यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के पास सेक्टर 150 तक पूरे हिस्से का जायजा लिया।
तीनों प्राधिकरण मिलकर एक्सप्रेसवे का खर्च वहन करेंगे-
यमुना पुश्ते के साथ बनने वाले इस एक्सप्रेसवे का खर्च तीनों प्राधिकरण – नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी – मिलकर उठाएंगे। UPEIDA की सलाहकार एजेंसी ने परियोजना से संबंधित पूरी रिपोर्ट सौंप दी है और अब डीपीआर (DPR) तैयार की जा रही है। परियोजना में सिंचाई विभाग की भी हिस्सेदारी है, और उनके अनुसार आवश्यक बदलाव कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
महामाया फ्लाईओवर भी नए एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा-
यमुना पुश्ते पर प्रस्तावित नए एक्सप्रेसवे को महामाया फ्लाईओवर (Mahamaya Flyover) से जोड़ने की योजना है। इससे महामाया फ्लाईओवर से ग्रेटर नोएडा तक का सफर आसान हो जाएगा। सेक्टर 14 स्थित चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक जाम की सबसे ज्यादा समस्या रहती है। इसी मार्ग पर ड्रेनेज के ऊपर एलिवेटेड रोड (Elevated road over drainage) बनाया जा रहा है, जो चिल्ला बॉर्डर को महामाया फ्लाईओवर से जोड़ेगा।
