New Highway : यात्रियों को बढ़िया परिवहन सुविधा देने के लिए ओर सफर को आसान बनाने के लिए देश के कई हिस्सों में फोर लेन हाईवे (four lane highway) का निर्माण किया जा रहा है। अब जल्द ही एक ओर फोर लेन हाईवे शुरु होने वाला है। इस फोर लेन हाईवे की शुरुआत से सफर बेहद सुगम होगा। बताया जा रहा है कि ये फोर लेन हाईवे होली तक चालू हो सकता है।
होली के त्योहार से पहले ही अब एक ओर फोर लेन हाईवे चालू होने वाला है। अब इस फोर लेन हाईवे की शुरुआत से प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी और लोगों का सफर बेहद आसान होगा। इस फोरलेन हाईवे (New Highway Updates) की शुरुआत से जाम से मुक्ति मिलेगी और यातायात स्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि कौन सा फोर लेन हाईवे होली तक चालू होने वाला है।
फोरलेन हाईवे के प्रोजेक्ट में लागत
बता दें कि होली के त्योहार से पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन आवागमन वाले श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से पागल बाबा मंदिर तक 7.278 किलोमीटर लंबा फोरलेन एंट्री का रास्ता तकरीबन पूरा होने को है। इस फोरलेन हाईवे के प्रोजेक्ट (four-lane highway project) में तकरीबन 251 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है और इस प्रोजेक्ट में लगभग 30 करोड़ रुपये का अंतिम भुगतान राज्य बजट में जोड़ा गया है।
फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट का कितना काम हुआ पूरा
इस प्रोजेक्ट का तकरीबन 98 प्रतिशत काम (Four-lane highway project work) पूरा हो गया है और बाकी के दो प्रतिशत हिस्से में छोटे खंड में सड़क का निर्माण का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को 2022 में स्वीकृत किया गया था और इस प्रोजेक्ट को फरवरी 2026 तक औपचारिक रूप से पूर्ण घोषित किया जाना है, लेकिन अभी से ही इस रास्ते पर वाहनो की आवाजाही शुरू हो गई है और यमुना नदी पर दो लेन सेतु को बनाने का काम भी पूरा हो गया है।
जानिए क्या है फोरलेन हाईवे के फायदे
अब इस फोरलेन हाईवे के शुरू होने से यात्री यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से उतरते ही बिना ब्रेक के सीधे वृंदावन में एंट्री ले सकेंगे और वृंदावन से निकलने पर वाहन सीधे एक्सप्रेसवे पर सफर कर सकेंगे। बीते सालों में वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे पुराने रास्तों पर जाम लगने लगा था, लेकिन अब इस नए फोरलेन हाईवे के चालू (Opening of new four-lane highway) होने से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। बता दें कि ये पूरी सड़क तकरीबन 24 मीटर चौड़ी है और उम्मीद है कि आगे यहां पर सर्विस रोड की व्यवस्था भी प्रस्तावित किए जाने का प्लान है।
स्थानीय -तीर्थयात्री यातायात होंगे अलग-अलगे संचालित
ये फोरलेन हाईवे (four lane highway Updates) इसलिए बनाया जा रहा है ताकि स्थानीय यातायात अलग संचालित हो सकें और तीर्थयात्री यातायात का सफर अलग से संचालित हो सकें। बता दें कि सर्विस रोड के लिए बेशक से बजट न मिला हो, लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई ह। इस वजह से अगले साल सर्विस लेन के बजट (service lane budget) का वेट करना होगा। अभी यह प्रोजेक्ट आखिरी चरण में हैं और बाकी का काम भी तेजी से किया जा रहा है। आगामी होली पर श्रद्धालु एक्सप्रेसवे से वृंदावन और वृंदावन से एक्सप्रेसवे तक आप सुगम सफर का एक्सपीरियंस ले सकेंगे।
