Road Construction :देशभर में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। सभी राज्यों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रह है। हाल ही में सरकार ने एक राज्य की सड़क को डबल लाइन करने के लिए 52 करोड़ रुपये जारी किये है। इस सड़क के चौड़ीकरण से 50 गांव को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सफर पहले से आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगा। आइए जानते हैं किस सड़क का किया जाएगा दौहरीकरण।
हाल ही में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि अब सरकार 52 करोड़ की लागत से एक सड़क को डबल करने वाली है। इस सड़क का दौहरीकरण (Road Construction News) होने की वजह से यात्रियों को काफी लाभ होगा और रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
यहां पर सफर करने वालों को होगा लाभ-
खंडवा और पंधाना के बीच सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब खंडवा से डोलहार होते हुए पंधाना जाने वाली करीब 24 किलोमीटर लंबी सड़क टू लेन (Khandwa Two-Lane Road) में तब्दील होने जा रही है। लंबे समय से जिस सड़क की मांग की जा रही थी, आखिरकार अब उसका काम शुरू होने जा रहा है।
पहले तक इस रास्ते पर लोगों को सिंगल लेन पर सफर करना पड़ता था, अब टू-लेन सड़क से सफर से आसान होगी यात्रा। जगह-जगह गड्ढे, अंधे मोड़ और खराब सड़क की वजह से आए दिन हादसे हो रहे थे। खासतौर पर रात के समय ये रास्ता लोगों के लिए खतरा बनकर सामने आ रहा था। हालांकि अब सड़क चौड़ी होने से दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी और सफर पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी।
जर्जर सड़क का बदलेगा रूप-
खंडवा-डोलहार-पंधाना रोड (Khandwa-Dolhar-Pandhana Road) की हालत लंबे समय से खराब थी। यही रास्ता पंधाना, इच्छापुर और बुरहानपुर को कनेक्ट करता है। रोजाना सैकड़ों वाहन इस सड़क से सफर करते हैं। गांवों के लोग, किसान, विद्यार्थी और व्यापारी सभी इसी रास्ते पर निर्भर हैं। सड़क खराब होने से समय भी ज्यादा लग रहा था और वाहन भी जल्दी खराब हो रहे थे। अब ये सड़क सिंगल लेन से टू लेन में बदली जाने वाली है। इसकी वजह से आवागमन आसान हो जाएगा। ट्रैफिक जाम की परेशानी भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
जानिये परियोजना के पूरे होने में आएगी कितनी लागत-
सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि ये सड़क लगभग 52 से 53 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने बताया है कि इस सड़क के बनने से 50 से ज्यादा गांवों को सीधा लाभ मिलने वाला है। ये रोड खेगावड़ा (Khandwa News) होते हुए डोलहार तक जाएगा। साथ ही में ये आगेइंदौर–इच्छापुर हाईवे से कनेक्ट हो जाएगी। इससे पूरे क्षेत्र का कनेक्शन मजबूत होगा।
16 मीटर तक की सड़क हो जाएगी चौड़ी-
इसके अलावा, क्षेत्र की विधायक ने बताया है कि सड़क की चौड़ाई 16 मीटर होगी, इसमें 12 मीटर डामर रोड का निर्माण होने वाला है। पहले सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे थे, इससे लगातार हादसे हो रहे थे। उन्होंने बताया है कि अब यह सड़क अच्छी क्वालिटी की बनेगी, इससे आम जनता की बड़ी समस्या दूर होने वाली है। साथ ही में सफर में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा। उनके निर्देश पर इस सड़क को दो लेन से बढ़ाकर चौड़ा किया जा रहा है। इसकी वजह से एक साइड से आने और दूसरी साइड से जाने वालों को अलग-अलग व्यवस्था मिल सकती है।
इन गांवों को होगा लाभ-
टू लेन सड़क से दबोरगांव, सिरपुर, पानजरिया, भेरूखेड़ा, खेगावड़ा, बड़गांव, कोरगला, सिलोदा सहित कई गांवों को सीधा लाभ होने वाला है। किसानों को मंडी तक पहुंच आसान हो जाएगा। वहीं एंबुलेंस और जरूरी सेवाएं भी तेजी से पहुंच सकती है। सबसे बड़ी राहत ये है कि सड़क चौड़ी होने की वजह से अंधे मोड़ खत्म हो जाएगें। ट्रैफिक व्यवस्थित रहेगा और सड़क हादसों में बड़ी कमी दर्ज किये जाने की उम्मीद है।
