New Rail Line : रेल यात्रियों के लिए हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। लंबे समय से जिस नई रेलवे लाइन का इंतजार किया जा रहा था, वो अब हकीकत बनने जा रही है। इस नई रेल लाइन (Railway Line in Rajasthan) की सौगात से कई इलाकों को पहली बार सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
राजस्थान में पिछले काफी समय से प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर राजस्थान में एक और नई रेलवे लाइन बिछाई जाने वाली है। इसकी वजह से कई अन्य क्षेत्रों में भी ट्रेन (Railway Line In Rajasthan News) की कनेक्टिविटी मिलेगी। इसकी वजह से न सिर्फ आवागमन आसान हो जाएगा बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई रफ्तार मिलने वाली है। यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, कम यात्रा समय और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।
दोहरीकरण का कार्य होगा पूरा-
उत्तर-पश्चिम रेलवे का 2026-27 में 350 किलोमीटर से ज्यादा की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस साल अब तक 94 किलोमीटर नई लाइन व दोहरीकरण के कार्य पूरा कर लिया गया है। 2024-25 में 70 किलोमीटर निर्माण परियोजनाओं (New Railway Line Project) को पूरा किया जा रहा था। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सूत्रों के मुताबिक साल 2025-26 में रेलवे के अवसंरचना कार्यों के लिए पर्याप्त बजट प्रदान किये जा रहे हैं और उत्तर-पश्चिम रेलवे पर रेल विकास के लिए अनेक कार्य प्रगति पर है।
केंद्र सरकार ने अतने बजट को दी मंजूरी-
प्रदेश में नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। इस साल अभी तक 94 किलोमीटर नई लाइन एवं दोहरीकरण के काम पूरा किया जा चुका है। आने वाले मार्च तक 29 किलोमीटर (Railway Line in Rajasthan) का कार्य और पूरा कर लिया जाएगा। 2026-27 में 350 किलोमीटर से अधिक नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य पूरे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साल 2026-27 में रेलवे को अभी तक का सबसे ज्यादा रिकार्ड 2.78 लाख करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इस प्रोजेक्ट में राजस्थान (New Railway Line in Rajasthan) के लिए साल 2026-27 के बजट में पहली बार 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा 10 हजार 228 करोड़ रुपए प्रदान किए गए है। इसकी वजह से उत्तर-पश्चिम रेलवे के निर्माण परियोजनाओं की प्रगति में कोई बाधा नहीं बनने वाली है।
नई लाइन और दोहरीकरण के सर्वे कार्य हुआ पूरा-
राजस्थान को आने वाले समय में कई नई रेल लाइनों की सौगात मिलने वाली है। इसके साथ ही में उत्तर-पश्चिम रेलवे में जयपुर-सवाई माधोपुर दोहरीकरण, आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक, तरंगा हिल-आबू रोड़ नई लाइन (New Railway Line) सहित लगभग 1500 किलोमीटर से ज्यादा के नई लाइन, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य प्रगति पर चल रहा है। इसके साथ ही में अनूपगढ़-बीकानेर नई लाइन, रास-बिलाड़ा नई लाइन, बठिंडा-हनुमानगढ़-सूरतगढ़-बीकानेर दोहरीकरण सहित 1500 किलोमीटर से ज्यादा के कार्य स्वीकृति (New Railway Line Project) के विभिन्न चरणों में है। इसके साथ ही में बीकानेर बाईपास, खाटू श्यामजी-सालासर-सुजानगढ़ नई लाइन, देवगढ़-मदारिया-मारवाड़ सहित 2000 किलोमीटर से ज्यादा के नई लाइन और दोहरीकरण के सर्वे प्रगति पर चल रहा है।
