Railway Line : देश के विकास को नई दिशा प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार नई-नई सड़क बनाई जा रही है तथा नए रेलवे लाइन के विस्तार को मंजूरी दी जा रही है। अब हरियाणा से दिल्ली तक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, जिसे कई जिलों को बड़ा लाभ होने वाला है।
रेलवे विभाग की तरफ से अपने यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार नई-नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। अब फिर एक नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, जिससे हरियाणा से राजधानी दिल्ली तक का सफर काफी आसान हो जाएगा।
नई रेलवे लाइन (New railway line) के बिछ जाने से कई जिलों को बड़ा लाभ होने वाला है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा से राजधानी दिल्ली तक बिछाई जाने वाली इस नई रेलवे लाइन के बारे में विस्तार से।
रेलवे विभाग की एक विशेष टीम ने किया निरीक्षण
आपको बतो दे कि दिल्ली-अंबाला मुख्य रेल मार्ग पर ट्रैक के विस्तार (Extension of track on railway route) और स्टेशन के आधुनिकीकरण के प्रोसेस को शुरू कर दिया गया है। इस सिलसिले में शुक्रवार को रेलवे विभाग की एक विशेष टीम (Special team of Railway Department) दिल्ली से पानीपत पहुंची और प्रस्तावित योजना का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया।
टीम तकरीबन 2 घंटे तक स्टेशन परिसर में मौजूद रही। इस दौरान स्टेशन सुधार योजना (Station Improvement Plan) पर विचार-विमर्श किया गया तथा ट्रैक चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय तकनीकी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
ट्रेनों में लगातार यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग स्टेशन के विकास कार्यों (station development works) को तेज कर रहा है। दिल्ली से आए अधिकारियों ने उस निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया, जहां नई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। रेलवे विभाग (Railway Department) की तरफ से उठाया गया यह कदम लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है।
जांच के दौरान अधिकारियों ने जमीन के हालात, मौजूदा ट्रैक से दूरी, निर्माण की संभावनाएं और आवश्यक तकनीकी प्रबंधों का आकलन किया। स्टेशन के नवीनीकरण (station renovations) पर लगभग 63 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।
ट्रैक विस्तार से ट्रेनों की आवाजाही (movement of trains) बढ़ जाएगी, देरी में कमी आएगी और भविष्य की बढ़ती रेल यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप क्षमता विकसित की जा सकेगी। यह परियोजना पहले से प्रस्तावित थी। स्टेशन आधुनिकीकरण योजना (Station Modernization Plan) के तहत यात्रियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
