Unchahar-Amethi rail line : उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश वासी पिछले 13 साल से नई रेलवे लाइन की मांग कर रहे थे जिसको मंजूरी मिल चुकी है। बता जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में बिछाई जाने वाली है नई रेलवे लाइन अप के 66 गांव से होकर गुजरेगी।
उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से एक और नई रेलवे लाइन को मंजूरी प्रदान की गई है। इस नई रेलवे लाइन की शुरू होने से प्रदेशवासियों को सफर में काफी आसानी होगी तथा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में ऊंचाहार से सलोन नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, यह रेलवे लाइन अमेठी तक जाएगी। रेलवे लाइन की इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के रायबरेली, अमेठी तथा प्रतापगढ़ जिले के 66 गांव के लोगों को इसका फायदा होगा।
नई रेल लाइन
ऊंचाहार से अमेठी के लिए सलोन होते हुए नई रेल लाइन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। विभाग की तरफ से ऊंचाहार से अमेठी तक नया रूटचार्ट तैयार करने की तैयारी है, जो फरवरी में शुरू होने की संभावना है। रेलवे लाइन की इस परियोजना के पूरा होने से यूपी के दो जिलेरायबरेली और अमेठी के बीचकनेक्टिविटी बढ़ेगी और रोजगार व व्यवसाय के नए अवसर पैदा होंगे।
इसको लेकर काफी साल पहलें उठी थी आवाज
अमेठी को अयोध्या से रेलपथ से जोड़ने की योजना काफी पुरानी है, जो लगभग अस्सी के दशक से शुरू हुई थी। नवंबर 2013 में सलोन में रेलवे की तरफ से शिलान्यास भी हो गया था और यूपीए सरकार ने 1331 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया था। अब यह परियोजना फिर से धरातल पर उतरने के लिए तैयार है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इतनी आएगी अब लागम
रेलवे लाइन बिछानें की इस परियोजना (Railway line laying project) की लागत तकरीबन 1331 करोड़ रुपये है, जिसमें से 380 करोड़ रुपये ऊंचाहार से सलोन होते हुए अमेठी तक रेल लाइन बनाने के लिए तय किए गए हैं।
इस बजट में तीन प्रमुख रेलवे लाइन परियोजनाएं शामिल थीं-
1) ऊंचाहार से सलोन होते हुए अमेठी जोड़ने के लिए 380 करोड़
2) रायबरेली से तिलोई के रास्ते अकबरगंज, इन्हौंना रेललाइन के लिए 296 करोड़
3) अकबरगंज को अमेठी के बाजार शुकुल के रास्ते अयोध्या से जोड़ने के लिए 655 करोड़ रुपये
यहां आई रूकावट
यह रेलवे लाइन (railway line) रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़ के 66 गांवों से होकर गुजरनी थी। इसके लिए 2018-19 में जमीन का सर्वे और चिन्हांकन करवाया गया, लेकिन सलोन में औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण अधिग्रहण में समस्या आई। अमेठी और प्रतापगढ़ के 27 गांवों में जमीन चिन्हांकन का काम आगे बढ़ा।
इस दिन से होगी नए रूट चार्ट के प्रोसेस की शुरूआत
उद्यमियों की मांग और प्रशासन की अनुशंसा के बाद ऊंचाहार-अमेठी रेल लाइन परियोजना के लिए नया रूट चार्ट बनाने की प्रक्रिया फरवरी से मार्च के बीच शुरू होगी। इस नई रेलवे नाइन के बिछ जाने से आस-पास के लोगो को काफी फायदा होने वाला है।
अधिकारियों का क्या कहना?
रेल प्रबंधक के अधिकारियों (Railway manager’s officers) की तरफ से कहा गया है कि ऊंचाहार-अमेठी रेल लाइन परियोजना की नींव 26 नवंबर 2013 में रखी गई थी, लेकिन अब नए सिरे से फरवरी से मार्च में इस रूट का सर्वे कराया जाएगा और उसके बाद ही आगे के प्रोसेस को शुरू किया जाएगा।
