Customs Baggage Rules 2026 : भारत सरकार की ओर से इंटरनेशनल यात्रियों के लिए विदेश से सामान लाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार का यह नियम (New Baggage Rule) सिर्फ भारतीय नागरिकों पर ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों पर भी लागू होगा। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि नियमों में बदलाव के बाद विदेश से कितना रुपये तक का मोबाइल फोन और सोना घर ला सकते हैं।
सरकार ने भारतीय नागरिकों, विदेशी पर्यटकों को राहत देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में सरकार ने विदेश से सामान लाने के नियम (Customs Baggage Rules) में बड़ा बदलाव किया है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए ज्वैलरी लाने की लिमिट में भी बदलाव किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब इस बदलाव के बाद नए Baggage Rules, 2026 क्या है और किस समान की कितनी लिमिट कर दी गई है।
कब लागू हुए ये नए नियम
सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि बैगेज नियम, 2026 (Baggage Rules, 2026) 2 फरवरी से लागू हो गए हैं।सरकार के इस ऐलान के बाद यात्रियों को विदेश से ड्यूटी फ्री सामान (Duty-free goods from abroad) लाने की छूट मिल गई है। अब यात्री चाहे हवाई मार्ग से आएं या फिर पानी के जहाज से, वो विदेश से ज्यादा कीमत के सामान ला सकते हैं। सीबीआईसी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार सरकार ने जो यात्री भारत आने वाले है, उनके लिए बैगेज नियमों में संशोधन किया हैं और कई सामानों पर ड्यूटी फ्री सीमा में बढ़ौतरी की है। इन सामानों में सोना भी शामिल है।
विदेश से ड्यूटी फ्री सामान लाने की छूट
अब इसका फायदा यह होगा कि यात्री ज्यादा मूल्य के निजी सामान बिना कस्टम ड्यूटी (Exemption of duty-free goods from abroad) चुकाए भारत ला सकते हैं और भारत का निवासी, पर्यटक वीजा को छोड़कर रखने वाला विदेशी नागरिक अब इन नए बैगेज नियमों के तहत 75,000 रुपये तक के ड्यूटी फ्री सामान को घर ला सकते हैं। इससे पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी।
विदेशी पर्यटक ला सकते हैं इतना सामान
बता दें कि इन नियमों में विदेशी पर्यटकों के लिए ये सीमा अलग तय की गई है। इसके तहत ऐसा कोई भी विदेशी पर्यटक जो हवाई या समुद्री रास्ते से भारत आ रहा है, तो वह अब 15 हजार रुपये के बजाय 25,000 रुपये तक के ड्यूटी फ्री समान (duty free goods) को ला सकता है। बस शर्त यह होगी कि ये सामान उसके साथ लाए गए बैगेज में हों। अब हाल ही में लागू हुए नए नियम बैगेज नियम, (New rules baggage rules) 2016 की जगह लेंगे।
जानिए क्या है गहनों के इंपोर्ट के नियम
सीबीआईसी का कहना है कि कोई भी ऐसा भारतीय निवासी या भारतीय मूल का पर्यटक, जो विदेश में 1 वर्ष से अधिक रहा है, वो विदेश से भारत वापस आने पर अपने साथ लाए गए बैगेज में महिला यात्री के लिए 40 ग्राम आभुषण ला सकता है और अन्य यात्रियों के लिए 20 ग्राम तक के आभूषण ला सकते हैं। इसके लिए उसे कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन यह आभूषण (Jewellery import rules) सिर्फ व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए होने चाहिए, बेचने के लिए नहीं।
मोबाइल फोन भी विदेश से होंगे इंपोर्ट
सर्कुलर में भी क्लियर हुआ है कि 18 साल या उससे ज्यादा उम्र का यात्री, जो क्रू मेंबर नहीं है, वो अपने असली सामान में एक नया लैपटॉप या नोटपैड भी ला सकता है, वो भी बिना किसी शुल्क के। इसके लिए ड्यूटी-फ्री लिमिट (Duty-free limit) को साझा नहीं किया जाएगा और साथ ही एक यात्री की फ्री अलाउंस दूसरे यात्री के साथ मिलाकर यूज नहीं होगी। जानकारी के लिए बता दें कि देश में मुद्रा इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के नियम फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट रेगुलेशंस, 2015 (Foreign Exchange Management Regulations, 2015) और इससे जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार ही लागू किए जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं अब इन नए बैगेज नियम के तहत मोबाइल फोन भी विदेश से इंपोर्ट कर सकेंगे, लेकिन शर्त यह है कि इसे केवल व्यक्तिगत रूप से ही यूज करना होगा।
