Numerology : हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस दिन या तारीख को पैदा हुए हैं। सरल शब्दों में कहें तो आप किस तारीख को पैदा हुए हैं या आपका मूलांक क्या है, इसका आपके जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। आज इस लेख में हम आपको एक खास मूलांक में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी किस्मत अचानक बदल जाती है। खासकर तब जब उनकी उम्र 30 साल के पार हो जाती है। तो आइए जानते हैं इस मूलांक और इसमें जन्मे लोगों से जुड़ी कुछ खास बातें।
मूलांक 8 (Number 8)
आज हम जिस खास मूलांक की बात कर रहे हैं वह है 8। अगर आपका जन्म (birth) किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 है। इस मूलांक में जन्म लेने वाले लोगों पर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है और यही एक वजह भी है कि इनकी किस्मत अचानक चमक जाती है।
वे होते हैं मेहनती
जिन लोगों का मूलांक 8 होता है उनका संबंध शनिदेव से होता है। यही वजह है कि जिस तरह शनिदेव धीमी गति से अपनी राशि बदलते हैं, उसी तरह 8 अंक वाले लोग भी धीमी गति से सफलता की ओर बढ़ते हैं। आपको बता दें कि इन लोगों को सफलता भले ही 30 की उम्र के बाद मिले, लेकिन ये मेहनत करने में हमेशा आगे रहते हैं।
अपने काम पर रखें भरोसा
अंक 8 वाले लोगों की एक खास बात ये होती है कि इन्हें अपने काम पर बहुत भरोसा होता है। इन लोगों में हार मानने की आदत नहीं होती और ये कभी आसानी से हार नहीं मानते। ये अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने में यकीन रखते हैं।
आर्थिक स्थिति रहती है मजबूत
अगर अंक 8 (Number 8) वाले लोगों की बात करें तो एक समय पार करने के बाद इनकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाती है। एक बार आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाने के बाद इन्हें किसी और चीज के बारे में सोचने की जरूरत नहीं पड़ती।