Pan Card Update : 1 तारीख से प्रमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) से जुड़े कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इसमें कैश जमा-निकासी, प्रॉपर्टी लेन-देन समेत और अन्य बड़े खर्च शामिल हैं। नए बदलाव आम आदमी से लेकर हाई-नेटवर्थ व्यक्तियों तक को प्रभावित करेंगे और बड़े खर्च के लिए PAN अनिवार्य होगा-
1 अप्रैल से ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स 2026 के तहत PAN कार्ड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित हैं, जो आम आदमी से लेकर हाई-नेटवर्थ (high networth) व्यक्तियों तक को प्रभावित करेंगे। चाहे आप कैश जमा (cash deposit) कर रहे हों, कार खरीद रहे हों या होटल में बड़ा बिल चुका रहे हों, नए नियमों का असर हर लेन-देन में दिखाई देगा। आइए जानते हैं कौन-कौन से PAN कार्ड नियम बदले हैं और इसका कारण क्या है।
अब क्यों बदल रही है सरकार PAN के नियम-
क्योंकि तरीका बदल गया है-
सरकार बड़े ट्रांजैक्शन पर फोकस करना चाहती है
टैक्स सिस्टम (tax system) को स्मार्ट और डेटा-ड्रिवन बनाना
आम लोगों के लिए अनावश्यक PAN डिटेल देने की झंझट कम करना
हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर बेहतर निगरानी
एक नजर में क्या बदल रहा है?
कैश जमा/निकासी पर PAN की लिमिट बढ़ी
कार और दोपहिया खरीद पर PAN का नया नियम
होटल और इवेंट पेमेंट की सीमा बदली
प्रॉपर्टी डील्स में PAN की लिमिट डबल
इंश्योरेंस अकाउंट पर सख्ती
सब कुछ नए Income Tax Act, 2025 के हिसाब से
नियम 1 अप्रैल से लागू
मार्च के पहले हफ्ते में नोटिफिकेशन संभव
अब कैसे बदलेगा कैश जमा या निकालना-
जवाब: पूरे एक वित्तीय वर्ष में यदि ₹10 लाख या उससे अधिक की कैश जमा या निकासी होती है, तो PAN कार्ड का होना अनिवार्य होगा।
पहले क्या था?
एक दिन में 50,000 रुपये से ज्यादा पर PAN अनिवार्य था, मतलब-
रोज-रोज की टेंशन खत्म
सालभर की कुल रकम अहम होगी
कार या बाइक खरीदते वक्त कब देना होगा PAN-
नया नियम कहता है-
कार, SUV, बाइक (सब शामिल) की कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा हुई तो ऐसे में PAN कार्ड जरूरी होगा।
पहले के नियम के अनुसार वाहन खरीदने पर हमेशा PAN कार्ड जरूरी होता था।
होटल, रेस्टोरेंट या इवेंट में PAN कब लगेगा-
यदि आप होटल बिल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल (banquet hall), कन्वेंशन सेंटर या इवेंट मैनेजमेंट (event management) को भुगतान कर रहे हैं और बिल की राशि ₹1 लाख से अधिक है, तो PAN कार्ड देना अनिवार्य होगा। पहले यह सीमा ₹50,000 थी।
प्रॉपर्टी खरीद-बेच में PAN का नया गणित क्या है?
अब यदि आप प्रॉपर्टी की खरीद, बिक्री, गिफ्ट या जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (joint development aggrement) कर रहे हैं और इसकी मूल्य ₹20 लाख से अधिक है, तो PAN कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। पहले इस लेन-देन की सीमा ₹10 लाख निर्धारित थी।
इंश्योरेंस से जुड़ा नया बदलाव क्या है-
नए नियमों के तहत, यदि आप इंश्योरेंस कंपनी के साथ अकाउंट-बेस्ड रिलेशन (account based relation) शुरू कर रहे हैं, तो PAN कार्ड अनिवार्य होगा। पहले के नियमों के अनुसार, PAN कार्ड केवल तब जरूरी था जब सालाना लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम ₹50,000 से अधिक होता।
पुराने vs नए PAN नियम
प्वाइंट्स – पहले – 1 अप्रैल से लागू
कैश ट्रांजैक्शन – 50,000/दिन – 10 लाख/साल
मोटर वाहन – हर गाड़ी – 5 लाख से ऊपर
होटल/इवेंट – 50,000 – 1 लाख
प्रॉपर्टी – 10 लाख – 20 लाख
इंश्योरेंस – प्रीमियम बेस्ड – अकाउंट बेस्ड
जानें आपके लिए क्या है मतलब?
छोटे ट्रांजैक्शन में PAN कार्ड दिखाने का झंझट कम होगा.
बड़े खर्च पर टैक्स ट्रेसिंग पक्की
फाइनेंशियल प्लानिंग अब और क्लीन
किसके होगा फायदा और किसके लिए मुश्किल-
नए नियम लागू होने के बाद सैलरी क्लास, मिडिल क्लास खरीदार और डिजिटल लेन-देन करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाजनक होगा। वहीं, हाई कैश यूजर्स और रियल एस्टेट सेक्टर में लेन-देन करने वाले लोगों के लिए बिना PAN कार्ड के बड़े खर्च करना मुश्किल हो जाएगा।
कैश यूज सोच-समझकर करना होगा
अगर हाई-वैल्यू खरीदते हैं तो PAN तैयार रखें
नए नियम लागू होने के बाद सैलरी क्लास, मिडिल क्लास (middle class) खरीदार और डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स के लिए लेन-देन आसान हो जाएगा। वहीं, हाई कैश यूजर्स और रियल एस्टेट सेक्टर में लेन-देन करने वालों के लिए बिना PAN कार्ड के बड़े खर्च करना लगभग असंभव हो जाएगा।
आगे क्या बदल जाएगा?
बैंक, डीलर, होटल सब नए नियम फॉलो करेंगे
PAN बिना बड़े ट्रांजैक्शन अटक सकते हैं
सिस्टम प्री-फिल्ड, ऑटो-ट्रैक होगा
आगे क्या करें?
PAN कार्ड एक्टिव है या नहीं – चेक करें
पहले से चेक कर लें कि पैन आधार से लिंक है या नहीं
बड़े खर्च से पहले लिमिट जान लें
कैश की जगह डिजिटल मोड अपनाएं
फाइनेंशियल रिकॉर्ड साफ रखें
