आज के समय में ऐसे बहुत से लोग है जिन्हे एडवेंचर एक्टिविटीज की काफी शौक होता है यूं तो भारत में कई तरह की एक्टिविटीज कराई जाती है जिसमे से सबसे खास पैराग्लाइडिंग है जिसे आपको अपने जीवन में एक बार अवश्य ट्राई करना चाहिए। इस एक्टिविटी को करते समय आप खुद की तुलना एक पक्षी से कर सकते है यदि आपका सपना भी उड़ने का है तो आप पैराग्लाइडिंग से बेहतर एक्टिविटी आपके लिए हो ही नहीं सकती है। भारत की कई जगहों में आप बेस्ट पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ हील स्टेशन के बारे में बता रहे है जहां पर आपको पैराग्लाइडिंग का उम्मीद से भी अच्छा अनुभव प्राप्त होगा।
मनाली, हिमाचल प्रदेश
मनाली भारत के फेमस पैलेस में से एक है यहाँ पर आपको मनमोहक दृश्य, बर्फबारी, स्नो फॉल, जैसे चीजे देखने को मिल जाती है। अविश्वसनीय दृश्यों के अलावा, यहां आप मानसून के मौसम को छोड़कर पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं. पैराग्लाइडिंग करने के लिए मनाली भारत के फेमस डेस्टिनेशन में से एक है। पैराग्लाइडिंग करने के लिए मनाली में सोलंग वैली और मढ़ी दो फेमस जगहें हैं।
नैनीताल, उत्तराखंड
झीलों का शहर नैनीताल खूबसूरत लैंडस्केप में से एक है। हां आप पैराग्लाइडिंग का भी मजा ले सकते हैं. पैराग्लाइडिंग करने के लिए नौकुचियाताल और भीमताल दो फेमस जगहें हैं।
मसूरी, उत्तराखंड
मसूरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह भारत के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक हैं। देहरादून के नजदीक में बसा मसूरी शहर पैराग्लाइडिंग करने में से एक है। ऐसे में यदि आप पैराग्लाइडिंग का लुफ्त लेने के मसूरी जा सकते है।
पंचगनी, महाराष्ट्र।
महाराष्ट्र में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं, जिनमें से पंचगनी भी एक ऐसी ही जगह है। पंचगनी में आप में आप पैराग्लाइडिंग का लुफ्त ले सकते है। यहाँ आपको खूबसूरत व्यू देखने को मिल सकता है।
कुंजापुरी, उत्तराखंड
कुंजापुरी उत्तराखंड में एक और लोकप्रिय स्थान है जहां आप पैराग्लाइडिंग का लुफ्त ले सकते है। यहां पर पैराग्लाइडिंग के आप खूबसूरत नजारे का लुफ्त ले सकते है।
