Petrol Pump Fraud : पेट्रोल और डीजल की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। पेट्रोल पंप पर फ्रॉड के मामले में लगातार नए-नए सामने आते जा रहे हैं। क्या आप जानते है कि अगर आपके साथ में पेट्रोल पंप वाले चालाकी खेले तो आपको कहां शिकायत करनी चाहिए? चलिए आपको बताते हैं पेट्रोल पंप पर हो रही गड़बड़ी की शिकायत आप कहां कर सकते हैं।
पिछले कई दिनों से पेट्रोल पंप पर होने वाले फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पेट्रोल पंप पर हो रही गड़बड़ी को देखकर ही लोग चुपचाप घर लौट आते हैं। ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता कि उनकी शिकायत कहां की जाती है। आपको बता दे कि पेट्रोल पंप हो रही गड़बड़ी की शिकायत आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि पेट्रोल पंप (petrol pump complaint) पर हो रही गड़बड़ी की कहां और कैसे शिकायत की जाती है।
एचपी पेट्रोल पंप गड़बड़ी होती है तो …
अगर आपको HP पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल (HP Petrol Pump) में कोई भी दिक्कत लगती है आप HP GAS के हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो एचपी के ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपनी कंप्लेंट कर सकते हैं।
इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की ऑनलाइन और ऑफलाइन कंप्लेट
Indian Oil पेट्रोल पंप की कंप्लेंट करने के लिए आप इंडियन ऑयल के हेल्पलाइन नंबर 18002333555 पर कॉल कर के शिकायत कर सकते हैं।
ऑनलाइन इन वेबसाइट पर करें शिकायत
आप गूगल पर इस पोर्टल https://pgportal.gov.in/ को खोलकर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप मीनिसिट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस की वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं।
अगर इसमें कोई भी इंसान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ ऐक्शन लिया जाता है और उसको भारी जुर्माना भी भुगतना पड़ सकता है। अगर मामला ज्यादा सीरियस होता है तो पेट्रोल पंप का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
कैसे चेक करे पेट्रोल सही है या मिलावटी
पेट्रोल की पहचान करने के लिए आपको समझना होगा कि अगर पेट्रोल की डेंसिटी (density of petrol) 730 से 800 के बीच हौ तो वो पेट्रोल बढ़िया होता है। वहीं अगर ये डेंसिटी 730 से कम और 800 से ज्यादा है तो संभवाना है कि इसमें मिलावट की गई है। डीजल की डेंसिटी (Density of diesel) 830 से 900 के बीच होती है तब वो डीजल आपके लिए सही होता है।