वीकेंड हमारे इन्जॉयमेंट और रिलेक्स करने के लिए होता है।ऐसे में अक्सर जब भी कोई लॉन्ग वीकेंड आने वाला होता है,लोग पहले से ही कही घूमने की प्लानिंग करके रखते है की अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहा जाना है।लेकिन अगर आप किसी कारण से इस वीकेंड कुछ प्लान नहीं कर पाए है और घर बैठे बोर हो गए तो अभी भी आप दिल्ली एनसीआर के नजदीक घूम सकते है।दिल्ली एनसीआर के पास कई ऐसी जगहे है जहा आप दो दिनों के लिए वीकेंड प्लान कर सकते है।तो चलिए जानते है किन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते है।
निमराणा फोर्ट पैलेस
निमराणा फोर्ट पैलेस राजस्थान में है।दिल्ली से लगभग 126 किमी की दुरी पर होने की वजह से यहाँ कुछ ही घंटो में पंहुचा जा सकता है।यहाँ आप अपनी फेमिली और दोस्तों के साथ 1-2 दिन का ट्रिप आसानी से प्लान कर सकते है।यहाँ कटी फन एक्टिविटीज भी की जा सकती है।यह केमल राइड और शॉपिंग का मजा ले सकते है।अपने दोस्तों के साथ बिताने के लिए यह काफी अच्छी डेस्टिनेशन हो सकती है।घूमने का मजा होगा दोगुना
दमदमा लेक
दमदमा लेक दिल्ली से 38 किमी दूर सोहना हरियाणा में मौजूद है।इस जगह आप अपने परिवार के साथ ट्रेकिंग,केपिंग और बोटिंग कर सकते है।अपने दोस्तों के साथ यहाँ आप काफी मजा कर सकते है और इसके लिए बहुत ज्यादा प्लानिंग भी नहीं करनी पड़ेगी।यहाँ आप लेक के साइड में पिकनिक का भी मजा ले सकते है।घूमने का मजा होगा दोगुना
वृदावन
अगर आप भी किसी धार्मिक स्थल पर जाना चाहते है तो,मथुरा और वृदावन आपके लिए परफेक्ट है।यहाँ आप भगवान कृष्ण के जन्म स्थल ,बाके बिहारी मंदिर,गोरबधं पर्वत,माता वैष्णो देवी धाम,प्रेम मंदिर जा सकती है।यहाँ की मिठाईया भी काफी टेस्टी होती है।