टेस्ट क्रिकेट में अपने वादे पर खरा उतरने वाले खिलाड़ियों को BCCI ने प्रत्येक मैच में 45 लाख रूपये का प्रोत्साहन देने का फैसला किया है जो हर स्तर में निर्धारित 75 % या फिर इससे अधिक मैच खेलते है। BCCI के अध्यक्ष और सचिव जय शाह ने इसकी घोषणा की है एक टेस्ट खिलाडी जो स्तर में लगभग 10 टेस्ट मैच में हिस्सा लेता है उसे प्रोत्साहन के रूप में 4.50 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि दी जाएगी जो उसकी संभावित 1.5 करोड़ रुपये की मैच फीस से अधिक होगी।
आपको बता दे, क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को इस साल अनुबंध नहीं मिला है तो उन्हें पिछले स्तर के लिए उनकी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी इसके साथ ही क्रिकेटरों को सालाना केंद्रीय अनुबंध के अंतर्गत ‘रिटेनर फीस’ भी मिलेगी। वही शाह ने कहा कि बोर्ड 2022-23 और 2023-24 सत्र के लिए करीब 45 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। शाह ने कहा, ‘इस योजना से खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग अनुबंध से कहीं ज्यादा कमाई होगी। यह दिखाता है कि आईपीएल महत्वपूर्ण है लेकिन द्विपक्षीय क्रिकेट भी बहुत जरूरी है। इसमें कुल राशि 45 करोड़ रुपये खर्च होगी।
रोहित शर्मा टेस्ट मैच से करते है 6 करोड़ रूपये की कमाई
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2023-24 सत्र के दौरान सभी 10 टेस्ट खेले हैं तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए 1.5 करोड़ रुपये (15 लाख गुणा 10) की मैच फीस मिलेगी। उन्हें 4.5 करोड़ रुपये (45 लाख गुणा 10) भी मिलेंगे। इसलिये उनकी टेस्ट क्रिकेट से ही छह करोड़ रुपये की कमाई हो जायेगी।
इस तरह रोहित की कमाई 13 करोड़ हो जाएगी
इसमें अगर आप 7 करोड़ रूपये की सालाना रिटेनरशिप भी जोड़ देते है तो टोटल कमाई 13 करोड़ रूपये हो जाती है वही एक सत्र में वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए मिलने वाली राशि भी इतर होगी। BCCI ने इस गणना को समझाते हुए सत्र में औसत 9 टेस्ट लिए है अगर कोई इनमे से 50 % मैच खेलता है तो उसे 15 लाख रूपये मिलेंगे और रिजर्व खिलाड़ियों को भी आधी राशि दी जाएगी। लेकिन अगर वह यदि
50 से 75 प्रतिशत मैच खेलते है तो उन्हें 30 लाख रूपये का प्रोत्साहन मिलेगा। वही मौजूदा समय में 90 लाख रूपये और 1.8 करोड़ रुपये का
प्रोत्साहन मिलेगी जिससे उसे 2.70 करोड़ रुपये है।
